वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने किया ऑक्स/फ्लैक्स फसल और ज्वलन परीक्षण उपकरण का शुभारंभ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Textiles Minister Giriraj Singh launched Ox/Flax crop and ignition testing equipment

REPORT- VAIBHAV SHARMA

भारत सरकार के वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने आज निट्रा (NITRA) पहुँचकर ऑक्स/फ्लैक्स की उच्च गुणवत्ता वाली फसल का निरीक्षण किया और देश में वस्त्र तकनीक के नए युग की शुरुआत का संकेत दिया। इस अवसर पर उन्होंने भारत में विकसित पहले मैकेनिकल ज्वलन समानाधिक परीक्षण उपकरण को उद्योग जगत को समर्पित किया।

यह आधुनिक उपकरण अग्निरोधक कपड़ों के परीक्षण में एक बड़ी क्रांति माना जा रहा है, क्योंकि अब भारत में ही अंतरराष्ट्रीय मानकों- ISO 13506, ASTM F1930, NFPA 2112 और IS 17881- के अनुसार कपड़ों का परीक्षण संभव होगा। इससे भारत का वस्त्र उद्योग वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा के नए स्तर पर पहुँच सकेगा।

मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ऑक्स/फ्लैक्स की यह फसल भारत के वस्त्र उद्योग में नई दिशा और शक्ति प्रदान करेगी। उन्होंने इसे “क्रांतिकारी फाइबर” बताते हुए कहा कि इसका भविष्य अत्यंत उज्जवल है और आने वाले समय में यह देश के लाखों किसानों के लिए आय का नया स्रोत बनेगी।

उन्होंने बताया कि ऑक्स/फ्लैक्स फसल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी खेती में बहुत कम पानी की आवश्यकता होती है, कीटनाशकों का प्रयोग नहीं करना पड़ता और केवल 90–100 दिनों के भीतर उच्च गुणवत्ता वाला फाइबर तैयार हो जाता है। यह फसल पर्यावरण-अनुकूल कृषि मॉडल का उत्कृष्ट उदाहरण है और विकसित भारत के हरित विकास लक्ष्यों को मजबूत करेगी।

वस्त्र मंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। ऑक्स/फ्लैक्स जैसी बहुउपयोगी और मूल्यवान फसलें किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी।

निट्रा द्वारा विकसित यह अत्याधुनिक परीक्षण तकनीक और ऑक्स फाइबर की प्रगति भारतीय वस्त्र उद्योग के लिए बड़ी उपलब्धि है, जो देश को वैश्विक तकनीकी-तकनीकी प्रतिस्पर्धा में एक मजबूत स्थान दिलाएगी।

Bilaspur assault case: बिलासपुर में सामूहिक हमला, मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, 10 आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur assault case: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 29 अप्रैल 2026, बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह

OBC Census Controversy : जनगणना में OBC कॉलम नहीं होने पर बवाल, 27% आरक्षण को लेकर उठे सवाल

OBC Census Controversy : पिछड़ा वर्ग ने जताई नाराजगी, जनसंख्या आंकड़ों की

Traditional Wedding Procession : सेलूद में बैलगाड़ी पर निकली अनोखी बारात, सादगी और परंपरा ने जीता दिल

Traditional Wedding Procession : लग्जरी कार छोड़ दूल्हा पहुंचा बैलगाड़ी से, बिना

Bhopal मंत्री-परिषद की बैठक में विकास योजनाओं के लिये 26 हजार 800 करोड़ रूपये की स्वीकृति

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में

Godda: पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, महिला की मौके पर ही मौत; दो बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर

Godda जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजितपुर-खिरौंधी मुख्य मार्ग पर मंगलवार

Madhya Pradesh में ‘जंगली भैंसों का पुनर्स्थापन’ अभियान, 4 जंगली भैंसे छोड़े, 50 और लाने की तैयारी

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में वन्यजीव संरक्षण और जैव-विविधता संवर्धन को नई गति

Bhiwani: कुत्ता आने से पेड़ से टकराई मोटरसाइकिल, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Report by: JD Duggal Bhiwani: हरियाणा के भिवानी जिले में दर्दनाक सड़क

Harda टिमरनी में दरिंदगी: रेलवे ट्रैक पर बांधे गए मवेशी, ट्रेन की चपेट में आने से 7 गौवंश की दर्दनाक मौत

संवाददाता-राजेंद्र बिल्लौरे Harda मध्य प्रदेश के हरदा जिले के छिदगांवमेल क्षेत्र में

Bhimtal: मोरा गांव में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, वन विभाग को बड़ी सफलता

Report by: Bhuwan Singh Bhimtal: नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र के मोरा