हापुड़ में सनसनी: MBBS डॉक्टर विक्रांत राघव का गोली लगा शव घर में मिला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Hapur: MBBS doctor Vikrant Raghav's body found shot dead in his home

REPORT- SUNIL KUMAR

हापुड़ जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां MBBS डॉक्टर विक्रांत राघव का गोली लगा शव उनके ही घर में मिला। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, डॉक्टर का शव कमरे के अंदर खून से लथपथ अवस्था में पाया गया, जबकि पास में एक तमंचा भी मिला है।

पुलिस मामले को फिलहाल संदिग्ध मानकर हत्या और आत्महत्या- दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। हालांकि शुरुआती अनुमानों में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन परिस्थितियाँ कई सवाल भी खड़े कर रही हैं, जिन्हें लेकर पुलिस सघन जांच में जुटी है।

घटना हापुड़ के पिलखुआ कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा इलाके की है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर को सील कर विस्तृत जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर बारीकी से सुराग जुटाने में लगी हुई है।

स्थानीय लोगों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना से पहले डॉक्टर के व्यवहार, गतिविधियों या घर में किसी आवाजाही में कोई परिवर्तन देखा गया था या नहीं।

फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। डॉक्टर विक्रांत राघव की मौत ने परिवार और इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है, जबकि घटना की वास्तविक वजह का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी