इटावा : लेखपाल और कानूनगो ने वृद्ध किसान को कमरे में बंद कर पीटा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Etawah: Lekhpal and Kanungo beat up an old farmer after locking him in a room

इटावा से भ्रष्टाचार और दबंगई का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां खेत की पैमाइश के लिए रिश्वत मांगने पर एक वृद्ध किसान को लेखपाल और कानूनगो ने कमरे में बंद कर बेरहमी से पीट दिया। घटना के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया और मामला जिला प्रशासन तक पहुंच गया।

जानकारी के अनुसार, किसान से खेत की पैमाइश के बदले लेखपाल ने ₹50,000 की भारी-भरकम रकम मांगी थी। मजबूरी में किसान ने किसी तरह ₹30,000 दे दिए, लेकिन जब वह शेष राशि देने में असमर्थ रहा, तो उसने रिश्वत मांगने की बातचीत का ऑडियो प्रमाण कानूनगो को सुना दिया।

ऑडियो सुनते ही कानूनगो और लेखपाल आगबबूला हो उठे और किसान को एक कमरे में बंद कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट के बाद वृद्ध किसान अधिकारियों के सामने फूट-फूटकर रो पड़ा, जिसके बाद पूरे तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी तत्काल तहसील पहुंचे और पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए। तहसीलदार ने पीड़ित किसान को उपजिलाधिकारी के समक्ष बैठाकर उसे कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

यह पूरा मामला इटावा सदर तहसील का बताया जा रहा है, जहां खुलेआम भ्रष्टाचार और अधिकारियों की मनमानी ने एक गरीब किसान को न्याय के लिए लड़ने पर मजबूर कर दिया है। जिला प्रशासन अब इस मामले में क्या कार्रवाई करता है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।

Bilaspur assault case: बिलासपुर में सामूहिक हमला, मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, 10 आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur assault case: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 29 अप्रैल 2026, बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह

OBC Census Controversy : जनगणना में OBC कॉलम नहीं होने पर बवाल, 27% आरक्षण को लेकर उठे सवाल

OBC Census Controversy : पिछड़ा वर्ग ने जताई नाराजगी, जनसंख्या आंकड़ों की

Traditional Wedding Procession : सेलूद में बैलगाड़ी पर निकली अनोखी बारात, सादगी और परंपरा ने जीता दिल

Traditional Wedding Procession : लग्जरी कार छोड़ दूल्हा पहुंचा बैलगाड़ी से, बिना

Bhopal मंत्री-परिषद की बैठक में विकास योजनाओं के लिये 26 हजार 800 करोड़ रूपये की स्वीकृति

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में

Godda: पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, महिला की मौके पर ही मौत; दो बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर

Godda जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजितपुर-खिरौंधी मुख्य मार्ग पर मंगलवार

Madhya Pradesh में ‘जंगली भैंसों का पुनर्स्थापन’ अभियान, 4 जंगली भैंसे छोड़े, 50 और लाने की तैयारी

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में वन्यजीव संरक्षण और जैव-विविधता संवर्धन को नई गति

Bhiwani: कुत्ता आने से पेड़ से टकराई मोटरसाइकिल, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Report by: JD Duggal Bhiwani: हरियाणा के भिवानी जिले में दर्दनाक सड़क

Harda टिमरनी में दरिंदगी: रेलवे ट्रैक पर बांधे गए मवेशी, ट्रेन की चपेट में आने से 7 गौवंश की दर्दनाक मौत

संवाददाता-राजेंद्र बिल्लौरे Harda मध्य प्रदेश के हरदा जिले के छिदगांवमेल क्षेत्र में

Bhimtal: मोरा गांव में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, वन विभाग को बड़ी सफलता

Report by: Bhuwan Singh Bhimtal: नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र के मोरा