,

लखीमपुर खीरी : रंजीतगंज पुल पर हुई बसों की भिड़ंत में मृतकों की संख्या हुई 3

Lakhimpur Kheri: Death toll rises to 3 in bus collision on Ranjitganj bridge

REPORT- VIKAS GUPTA

थाना ईसानगर क्षेत्र के रंजीतगंज पुल पर मंगलवार रात करीब 8 बजे हुए भयानक सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। NH-730 पर निजी बस और डग्गामार ट्रैवलर बस की आमने-सामने भिड़ंत में दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए थे। गंभीर रूप से घायल कई यात्रियों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

कैसे हुआ हादसा

मंगलवार शाम मनोना धाम, बरेली से श्रावस्ती जा रही निजी बस (UP 17 T 3958) बहराइच की ओर से आ रही ट्रैवलर (HP 01 AB 7779) से रंजीतगंज पुल पर जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बसों में सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना में घायल यात्री

हादसे में नेपाल और आसपास के जिलों के कुल 20 से अधिक लोग घायल हुए थे। इनमें प्रशांत डांगी (16), संगीता (42), सुदिपुन (22), चंपा (21), धनमाया (45), चीजली (60), राम बहादुर, दीपा (30), जलवर्षा (55), जयवर्षा (60), आरती (25), रामावती (55), उमाकांत (30) सहित तीन अज्ञात नेपाल निवासी शामिल थे। सभी को CHC धौरहरा और खमरिया में भर्ती किया गया।

तीनों मौतें ऐसे हुईं

खमरिया केंद्र में भर्ती गंभीर रूप से घायल नेपाल निवासी महिला आशा (30) की इलाज के दौरान सबसे पहले मौत हुई।
बुधवार को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दो और घायलों—दीपा (30), निवासी नेपाल और जयवर्षा (60), निवासी श्रावस्ती ने दम तोड़ दिया।

गंभीर हालत में रेफर

जिला अस्पताल ओयल से 10 वर्षीय अज्ञात बालक, मोना (38) निवासी शिमला तथा माया (26) निवासी नेपाल को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस का बयान

थाना अध्यक्ष ईसानगर निर्मल कुमार तिवारी ने बताया कि “हादसा अत्यंत गंभीर था। मृतकों की संख्या तीन हो चुकी है। कई गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।”

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…