,

हापुड़ : MBBS डॉक्टर विक्रांत राघव का गोली लगा शव घर में मिला

Hapur: MBBS doctor Vikrant Raghav's bullet-ridden body found in his home

Report- Sunil kumar

हापुड़ जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पिलखुआ कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा में एक MBBS डॉक्टर का गोली लगा शव उनके घर के कमरे में मिला। मृतक की पहचान डॉक्टर विक्रांत राघव के रूप में हुई है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मौके से एक तमंचा बरामद हुआ है, जिसके आधार पर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हत्या और आत्महत्या—दोनों एंगल से जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह डॉक्टर का कमरा लंबे समय तक नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब न मिलने पर जब कमरे का दरवाजा खोला गया, तो अंदर डॉक्टर विक्रांत राघव का शव जमीन पर पड़ा मिला। उनके सीने पर गोली के निशान स्पष्ट दिखाई दिए।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि “घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। वीडियो फुटेज, फॉरेंसिक रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।”

घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। डॉक्टर की अचानक मौत से परिजन सदमे में हैं। मामले की जांच जारी है।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…