,

सहारनपुर : दिल्ली बम ब्लास्ट पर सांसद इमरान मसूद के बयान से विवाद

Saharanpur: Controversy over MP Imran Masood's statement on Delhi bomb blast

REPORT- ANUJ SAINI

दिल्ली बम ब्लास्ट मामले को लेकर सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का एक बयान सामने आने के बाद मामला राजनीतिक रूप से गरमाता दिखाई दे रहा है। सांसद इमरान मसूद ने इस घटना से जुड़े गिरफ्तार मुस्लिम डॉक्टर को भटके हुए लोग बताया था। उनके इस कथन के बाद अब विरोध भी शुरू हो गया है।

इस बयान को लेकर मुजफ्फरनगर स्थित योग साधना आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर जी महाराज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक वायरल वीडियो के माध्यम से कहा है कि सांसद इमरान मसूद का बयान राष्ट्र विरोधी है और उनकी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जांच की जानी चाहिए।

स्वामी यशवीर जी महाराज ने आरोप लगाया कि-
“दिल्ली बम विस्फोट में पकड़ा गया डॉक्टर आतंकवादी है। उसे भटका हुआ नौजवान बताने वाला असली भटका हुआ व्यक्ति यह मुस्लिम सांसद (इमरान मसूद) है, जो समय-समय पर आतंकियों को बचाने वाली भाषा बोलता है। मुझे लगता है कि यह सांसद भी आतंकवादियों से मिला हुआ है, इसलिए इसकी जांच होना आवश्यक है।”

उन्होंने आगे कहा कि सहारनपुर के जिन हिंदू मतदाताओं ने इमरान मसूद को वोट दिया है, उन्हें भी उनसे सवाल करना चाहिए कि वह ऐसी राष्ट्र विरोधी भाषा क्यों बोलते हैं।

आपको बता दें कि स्वामी यशवीर जी महाराज वही संत हैं जिन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान नेम प्लेट और पहचान अभियान शुरू किया था। हिंदुत्व से जुड़े मुद्दों पर मुखर रहने के कारण वे अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं।

मामले से जुड़ा स्वामी यशवीर महाराज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद राजनीतिक बयानबाज़ी और तेज होने की संभावना है। पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों की ओर से अब तक इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…