,

पीलीभीत : विकलांग पीड़ित से फोन पर गाली-गलौज करते दरोगा का ऑडियो वायरल

Pilibhit: Audio of police officer abusing disabled victim over phone goes viral

REPORTER- NIZAM ALI

पीलीभीत में एक दरोगा का विकलांग पीड़ित से फोन पर गाली-गलौज करने का कथित ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल ऑडियो में दरोगा द्वारा पीड़ित को कथित रूप से गालियां देते हुए और उसे झूठे केस में फँसाकर जेल भेजने की धमकी देते हुए सुना जा रहा है।

विकलांग पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक पीलीभीत से की है और आरोपी दरोगा के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि दरोगा अपनी पद का दुरुपयोग कर रहा है और दुर्व्यवहार कर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी दरोगा पीलीभीत के थाना करेली में तैनात है। मामले के सुर्खियों में आने के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि विकलांग पीड़ित के साथ ऐसा व्यवहार बेहद शर्मनाक और अमानवीय है।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले की जांच कराए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, पीड़ित लगातार मांग कर रहा है कि गालीबाज दरोगा पर तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी और व्यक्ति के साथ ऐसी घटना न हो।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…