संभल: चंदौसी पुलिस दोपहिया वाहनों की कर रही गहन जांच, MV एक्ट में काटे चालान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sambhal: Chandausi police conducted a thorough check of two-wheelers and issued challans under the MV Act.

संभल जनपद की कोतवाली चंदौसी पुलिस द्वारा यातायात माह के तहत विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। गौशाला रोड स्थित आवास विकास चौराहे पर पुलिस टीम ने दोपहिया वाहनों की गहनता से जांच की। यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए बिना हेलमेट, बिना कागज़ात तथा अन्य उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर एमवी एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की गई।

चेकिंग अभियान के दौरान आरआरएफ के जवान भी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे, जिन्होंने सुरक्षा व्यवस्था संभाली और यातायात को नियंत्रित करने में मदद की।

सीओ चंदौसी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यातायात माह को ध्यान में रखते हुए सख्ती से वाहन जांच की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक लोग नियमों का पालन करें और सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है, ताकि सभी की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, वाहन के सभी कागज़ात साथ रखें और यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और