,

भाजपा ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम

BJP organised a tribute programme by garlanding the statue of Birsa Munda.

दुमका, 15 नवंबर – धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, जनजातीय गौरव दिवस और झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दुमका में माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अगुवाई भाजपा जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने की।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भगवान बिरसा मुंडा सहित सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके योगदान और बलिदान को श्रद्धापूर्वक याद किया। माल्यार्पण के दौरान उपस्थित नेताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष, स्वाभिमान और जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए उनका अदम्य साहस सदैव प्रेरणा स्रोत रहेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे पूर्व सांसद सुनील सोरेन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निवास मंडल, अनुज आर्या, अमरेंद्र सिंह, अंजुला मुर्मू, पवन केसरी, धर्मेंद्र सिंह, मार्शल ऋषिराज टुडू, बबलू मंडल, रमेश मुर्मू, संतोष सोरेन, सोनी हेंब्रम, रूपेश मंडल, बिरेन्द्र मरांडी, रामकृष्ण हेमब्रम, रुसीलाल टुडू, चारलेश हांसदा, सहदेव मरांडी, सुनील सोरेन, मनोज सिंह पहाड़िया, मलय नंदी, दीपक स्वर्णकार, अजय गुप्ता, किशोरेंद्र दास, अमन राज, गायत्री जायसवाल, टिंकू गण, रानी सिंह, दीपाली मंडल, दिनेश सिंह, मनोज साह, प्रवीण सिंह, ओम केसरी, नवल किस्कू सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, विभिन्न मोर्चाओं के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, युवा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में भाजपा परिवार के सदस्य।

कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने जनजातीय गौरव दिवस के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज को राष्ट्रीय पहचान मिली है। इस अवसर को श्रद्धा, सम्मान और संकल्प के साथ मनाते हुए सभी ने मिलकर बिरसा मुंडा के आदर्शों का पालन करने का संकल्प लिया।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…