डीसी समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारियों ने भगवान बिरसा की 150वीं जयंती पर किया नमन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
All administrative officers including DC paid homage to Lord Birsa on his 150th birth anniversary.

धनबाद में आज झारखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के साथ-साथ भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों ने बैंक मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

माल्यार्पण कार्यक्रम के बाद उपायुक्त ने कहा कि यह दिन झारखंडवासियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि “हम सभी ने एक समृद्ध, आत्मनिर्भर और खुशहाल झारखंड के निर्माण का संकल्प लिया है। हमारा प्रयास है कि बच्चों को वह भविष्य दें, जिसका सपना आंदोलनकारियों ने देखा था।”

साथ ही, झारखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में न्यू टाउन हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा नए चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में चयनित झारखंड आंदोलनकारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

धनबाद में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस का यह संयुक्त आयोजन झारखंड की गौरवशाली संस्कृति, संघर्ष और प्रगति की दिशा में उठाए जा रहे कदमों का प्रतीक बना।

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और