54 लाख रुपए न मिलने पर युवक ने की आत्महत्या, अमजद पठान पर लगाया गंभीर आरोप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्ट: सत्यनारायण बैरागी

मंदसौर: जिले के सुवासरा क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दुखद घटना सामने आई, जहां मनीष व्यास नामक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना स्थल पर हुई तलाशी के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें आत्महत्या का कारण स्पष्ट रूप से लिखा हुआ था।

सुसाइड नोट में लगाया 54 लाख रुपए हड़पने का आरोप

सुसाइड नोट के अनुसार, मनीष ने अमजद पठान और उसके भाई आजाद पठान पर 54 लाख रुपए न लौटाने का आरोप लगाया है। नोट में मनीष ने लिखा कि अमजद पठान लंबे समय से उसे बहलाता रहा और कई बार पैसे लौटाने का आश्वासन देने के बावजूद रकम वापस नहीं की। यह राशि उसे बाजार में लोगों को चुकानी थी, जिसके दबाव में वह मानसिक रूप से टूट गया और आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।

नगरवासियों में आक्रोश, शव को चौराहे पर रखकर प्रदर्शन

घटना की जानकारी फैलते ही नगर के कई समाजजन, व्यापारी और स्थानीय लोग पेट्रोल पंप चौराहे पर एकत्रित हो गए। प्रदर्शनकारियों ने मनीष के शव को चौराहे पर रखकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और अमजद पठान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
प्रमुख मांगें इस प्रकार थीं–

  1. अमजद पठान के अवैध मकान पर कार्रवाई की जाए।
  2. मनीष के 54 लाख रुपए परिजनों को दिलाए जाएं।
  3. अमजद और उसके भाई पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए।

प्रशासन ने अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर

स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक अमला तुरंत मौके पर पहुंचा। जिला पंचायत सदस्य विजय पाटीदार, विधायक हरदीप सिंह डंग सहित कई जनप्रतिनिधि भी स्थल पर मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों की मांग पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने अमजद पठान के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। इसके बाद परिजनों व समाजजनों को समझाइश दी गई, हालांकि लोग अपनी अन्य मांगों पर अब भी अड़े हुए दिखे।

परशुराम सेना के प्रदेश मंत्री पंकज व्यास का बयान

घटना स्थल पर मौजूद परशुराम सेना के प्रदेश मंत्री पंकज व्यास ने कहा कि मृतक को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाने चाहिए।

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली

Nainital में ऑनलाइन गैंस बुकिंग बंद, जनता के लिए ऑफलाइन सुविधा शुरू

Report by: Bhuwan Singh Nainital: पिछले दो दिनों से नैनीताल में ऑनलाइन