,

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव कल: 288 सीटों पर होगा मतदान

- Advertisement -
Ad imageAd image
maharashtra assembly elections 2024

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का प्रचार अब थम चुका है, कल 20 नवम्बर को मतदान होना है। जिसके चलते निर्वाचन विभाग ने तैयारियां पूर्ण कर ली है। महाराष्ट्र में 288 सीटों पर एक साथ मतदान होगा। वहीं परिणाम 23 नवंबर को जारी किए जाएंगे। महाराष्ट्र चुनाव में महायुक्ति का एमवीए से सीधा मुकाबला है। महायुक्ति गठबंधन सत्ता में बरकरार रहने के लिए संघर्ष कर रही है। जबकि महा विकास अघाड़ी गठबंधन सत्तारूढ़ सरकार हो हटाने की कोशिश कर रहा है। बता दें कि, महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित और भी मंत्रियों ने अपने अपने उम्मीदवारों के लिए प्रसार किया था। सभी दल पूरी ताकत झोक चुके है, अब कल फैसला जनता के हाथों में है।

महाराष्ट्र-झारखंड में कौन बनाएगा सरकार?

महाराष्ट्र और झारखंड में नई सरकार किसकी बनेगी ये 23 नवंबर यानी शनिवार को फाइनल हो जाएगा। इसी के साथ करीब महीने भर से ज्यादा समय से जारी चुनावी घमासान थम जाएगा। जनता का फैसला इस बार किसके हक में जाएगा, चुनाव परिणाम में कौन बाजी मारेगा ये सब कुछ 23 नवंबर को सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरू होने के साथ ही साफ हो जाएगा। दोपहर तक कौन नई सरकार बनाएगा ये भी स्पष्ट हो जाएगा।

मुंबई में मतदाताओं की संख्या करोड़ के पार

मुंबई में मतदाताओं की संख्या 1,02,29,708 है, जिनमें से 25,43,610 मतदाता मुंबई में और 76,86,098 उपनगरीय जिले में है। इनमें पुरुष मतदाताओंं की संख्या 54,67,361 है जबकि, महिला मतदाताओं की संख्या 47,61,265 है। ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 1,082 है। इसके अलावा आम चुनावों के बाद 43,020 मतदाताओं के नाम हटा दिए गए है। जिनमें से 26,429 शहर और 16,591 उपनगरों से है।मुंबई में कुल 36 विधानसभा क्षेत्र है। यहां कुल 410 उम्मीदवार है। जिनमें से 105 मुंबई में साथ ही 315 उपनगरीय जिले में है। कुल 10,117 मतदात केंद्र बनाए गए है। जिनमें से 2,538 मुंबई में और 7,579 उपनगरीय जिले में है। सुरक्षा के बारे में पूछे जाने पर गगरानी ने कहा कि, पुलिस विभाग ने मुंबई में विधानसभा चुनाव के लिए 25,696 कर्मचारियों की तैनाती की है।

Aaj ka Panchang: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज के दिन का खास महत्व

Aaj ka Panchang: 26 अगस्त 2026, बुधवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय

Fake Doctors in Uttar Pradesh: यूपी में 41 फर्जी डॉक्टरों का खुलासा, पुलिस कार्रवाई की तैयारी

Fake Doctors in Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा

Vaibhav Suryavanshi ने बल्ले से किया निराश, गेंद से मचाया तहलका, 4 गेंद में झटके 2 विकेट

Vaibhav Suryavanshi: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा।