,

आठ लाख के नकली सोने ने दोस्त को बना दिया जानी दुश्मन, हॉकी-डंडे से पीट-पीटकर की हत्या; परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया चक्काजाम

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Pratap Bhagel

पुरानी कहावत है – “पैसा किसी का सगा नहीं होता”। यही कहावत मुरैना में फिर एक बार सच साबित हुई, जब आठ लाख के नकली सोने ने दोस्त को दोस्त का जानी दुश्मन बना दिया।

घटना सिहोनिया थाना क्षेत्र की
मामला सिहोनिया थाना क्षेत्र के मोहनपुरा गांव का है। यहां दुकानदार जय तोमर की उसके ही दोस्तों आकाश तोमर और सागर तोमर ने हॉकी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। जय को गंभीर हालत में पहले जिला अस्पताल और फिर ग्वालियर रैफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक के परिजनों का विरोध प्रदर्शन
मौत की खबर मिलते ही परिजन गुस्से में आ गए। उन्होंने बड़ागांव तिराहे पर शव रखकर धरना शुरू कर दिया, जिससे अंबाह-मुरैना स्टेट हाईवे पर दो घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना मिलते ही एसडीएम अंबाह और एसडीओपी रविप्रकाश भदौरिया मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर जाम खुलवाया।

हत्या की वजह बना नकली सोना
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक जय तोमर और आरोपी आकाश तोमर पुराने दोस्त थे। कुछ साल पहले जय ने आकाश से आठ लाख रुपये का सोना खरीदा था, जो बाद में नकली निकला। जब जय ने पैसे लौटाने की मांग की तो आकाश ने इंकार कर दिया। इसी बात पर दोनों के बीच दुश्मनी शुरू हुई, जो अब हत्या में बदल गई।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप
परिजनों का कहना है कि जय तोमर ने पूर्व सरपंच रामकरन तोमर और उनके बेटे आकाश की शिकायत पहले ही पुलिस में की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अगर समय रहते कार्रवाई होती, तो जय की जान बच सकती थी।

परिजनों की मांगें
धरने के दौरान परिजनों ने कई मांगे रखीं—

  1. आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए।
  2. मृतक परिवार को सुरक्षा गार्ड मुहैया कराया जाए।
  3. परिजनों को दो शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं।
  4. मृतक की वृद्ध मां के इलाज के लिए 10 लाख रुपये की सहायता दी जाए।
  5. मृतक जय तोमर के नाम पर गांव में गौशाला बनाई जाए।

अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजनों ने धरना समाप्त किया और जाम खोला गया।

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र