दिल्ली ब्लास्ट केस में डॉ. शाहीन को फांसी देने की मांग तेज, ग्वालियर से वृंदावन तक निकलेगी सनातन धर्म यात्रा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

दिल्ली ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार डॉ. शाहीन को फांसी देने की मांग ग्वालियर में जोर पकड़ रही है। अखिल भारत हिंदू महासभा और सकल हिंदू समाज ने केंद्र सरकार से अपील की है कि आरोपी को कठोरतम दंड दिया जाए।

संगठनों ने जताई नाराजगी
अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जयवीर भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में हुआ विस्फोट एक सोची-समझी आतंकी साजिश थी। उनके अनुसार, यह घटना पंडित धीरेंद्र शास्त्री की “सनातन हिंदू एकता पदयात्रा” को बाधित करने की कोशिश थी। भारद्वाज ने बताया कि निर्दोष लोगों की जान लेने वाले डॉ. शाहीन को मृत्युदंड मिलना चाहिए ताकि भविष्य में कोई ऐसा दुस्साहस न करे।

फांसी की मांग को लेकर यात्रा का आयोजन
इसी मुद्दे को लेकर 14 नवंबर से ग्वालियर में “सनातन धर्म यात्रा” शुरू की जाएगी। यह यात्रा महाराज बाड़ा स्थित हनुमान मंदिर से पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ होगी। यात्रा हनुमान मंदिर से होते हुए सनातन धर्म मंदिर पहुंचेगी, जहां दिल्ली ब्लास्ट में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी और आरोपी को फांसी देने की मांग दोहराई जाएगी।

वृंदावन तक जाएगी यात्रा
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद यह यात्रा वृंदावन तक जाएगी। इसमें ब्राह्मण, ठाकुर, वैश्य, यादव, जाटव, कुर्मी, प्रजापति सहित समाज के विभिन्न वर्गों के सनातनी शामिल होंगे। साधु-संत, महंत और राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता भी इसमें भाग लेंगे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन

Nanakmatta Murder Case: हाईकोर्ट ने आरोपी दिलबाग सिंह की दूसरी जमानत याचिका खारिज की

Nanakmatta Murder Case: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नानकमत्ता डेरा साहिब के प्रमुख बाबा

Illegal Plotting Action: MDDA का बुलडोजर एक्शन जारी, हिंदूवाला में 50 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Illegal Plotting Action: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा अवैध प्लाटिंग और अवैध