,

नगला गंगाराम में आवारा गोवंशों से किसानों को राहत

- Advertisement -
Ad imageAd image
Relief to farmers from stray cattle in Nagla Ganga Ram

फिरोजाबाद। क्षेत्र के टूंडला थाना क्षेत्र के गांव नगला गंगाराम में आवारा गोवंशों से परेशान किसानों को आखिरकार राहत मिलनी शुरू हो गई है। किसानों की लगातार शिकायतों के बाद नगर पालिका टूंडला और मदावली गौशाला टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर गांव में घूम रहे आवारा मवेशियों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू की।

जानकारी के अनुसार, पिछले कई दिनों से आवारा गोवंश खेतों में घुसकर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे थे, जिससे ग्रामीणों की मेहनत पर पानी फिर रहा था। मंगलवार को शुरू किए गए इस अभियान से किसानों ने राहत की सांस ली।

ग्रामीण सूर्यकांत उपाध्याय ने बताया कि “काफी दिनों से आवारा पशु खेतों में घुसकर नुकसान कर रहे थे। अब विधायक जी के सहयोग से नगर पालिका और गौशाला टीम ने यह कदम उठाया है, जिससे हमें बड़ी राहत मिली है।”

नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा, और आसपास के गांवों में भी ऐसे आवारा गोवंशों को पकड़कर सुरक्षित गौशालाओं में भेजा जाएगा, ताकि किसानों की फसलें सुरक्षित रहें।

गांव के लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम लंबे समय से ग्रामीणों की मांग थी, जिसे अब जाकर पूरा किया गया है।

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र