,

Delhi Air Pollution: प्राथमिक के बाद अब 12वीं तक की स्कूलें भी होंगी बंद, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला

Delhi Air Pollution

देश की राजधानी दिल्ली की हवा और भी जहरीली होती जा रही है। यहां पर वायु गुणवत्ता का स्तर 450 के पार चला गया है। दिल्ली में जहां पहले ही प्राथमिक स्कूल सीएम आतिशी के आदेश से बंद हैं। अब बढ़ते प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। यहां पर प्रदूषण के मामले को उठाते हुए दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में 10वीं और 12वीं के स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है।

अब ऑनलाइन मोड में होगी पढ़ाई

आपको बताते चलें कि, आज यानी सोमवार को वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान यह फैसला लिया गया है। 10वीं और 12वीं की पढ़ाई स्कूलों में होने की वजह आप ऑनलाइन मोड पर होगी। अदालत ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें स्कूल बंद करने और वर्किंग आवर्स में भी तुरंत समुचित बदलाव करें, ताकि आम जनता को राहत मिले। ये सारे कदम AQI स्तर 450 से नीचे आने पर भी लागू रहेंगे।

सरकार पर लगाई कोर्ट ने फटकार

आपको बताते चले कि सुप्रीम कोर्ट ने, दिल्ली सरकार पर भी वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर को लेकर फटकार लगाई है।दिल्ली सरकार से पूछा कि ट्रकों का राजधानी में प्रवेश कौन रोकेगा और कैसे पता चलेगा कि ट्रक आवश्यक सामान ले जा रहा है। इस पर वकील ने कहा कि इसकी जांच ट्रैफिक पुलिस करती है और उसके पास जरूरी वस्तुओं की लिस्ट होती है। सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि कंस्ट्रक्शन की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस तरह कई सवालों से सरकार को घेरा।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…