,

दिल्ली ब्लास्ट के बाद गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट

- Advertisement -
Ad imageAd image
Ghaziabad railway station on high alert after Delhi blasts

गाजियाबाद। दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन की पार्किंग में हुए ब्लास्ट के बाद उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। गाजियाबाद में भी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। एडिशनल सीपी के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार स्टेशन परिसर में गश्त कर रही है।

रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले हर यात्री और उनके सामान की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस ने प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, पार्किंग एरिया और रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्रों में भी तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की टीम भी सक्रिय दिखाई दी, जो विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध वस्तुओं की तलाश में जांच कर रही है।

पुलिस टीम यात्रियों और स्थानीय लोगों को जागरूक भी कर रही है। लोगों से अपील की जा रही है कि यदि कहीं कोई संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि यह सुरक्षा चेकिंग आगामी दिनों तक जारी रहेगी। दिल्ली घटना को देखते हुए रेलवे स्टेशन समेत भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा को और अधिक कड़ा किया गया है।

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र