दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद यूपी में अलर्ट, गोरखपुर में चला चेकिंग अभियान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
UP on alert after Delhi bomb blast, checking drive launched in Gorakhpur

गोरखपुर। देश की राजधानी दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सुरक्षा एजेंसियों ने गोरखपुर में भी सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। शहर के रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, मॉल, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

अभियान के दौरान डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते को भी अलर्ट मोड पर रखा गया। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर आने-जाने वालों और वाहनों की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने मातहतों को निर्देश दिए कि तलाशी और गश्त अभियान लगातार जारी रखा जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

गोरखपुर सुरक्षा दृष्टि से विशेष रूप से संवेदनशील माना जाता है, क्योंकि यहां पहले भी आतंकी घटनाएं घटित हो चुकी हैं। कुछ वर्ष पहले गोरखनाथ मंदिर पर हुए हमले में पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया था। इसके अलावा 22 मई 2007 को गोरखपुर के गोलघर इलाके में तीन सीरियल ब्लास्ट हुए थे, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। उस घटना में साइकिल पर रखे टिफिन बम का इस्तेमाल किया गया था और इसी के बाद पहली बार इंडियन मुजाहिदीन का नाम सामने आया था। इसके तुरंत बाद लखनऊ, फैजाबाद और वाराणसी में भी श्रृंखलाबद्ध विस्फोट हुए थे।

दिल्ली ब्लास्ट के बाद इन पूर्व घटनाओं को ध्यान में रखते हुए गोरखपुर में सतर्कता और बढ़ा दी गई है। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या वस्तु की सूचना तुरंत डायल 112 या नजदीकी पुलिस थाने पर दें।

Jewelry Shop Theft : कोरबा ज्वेलरी शॉप चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Jewelry Shop Theft : खरीदारी के बहाने आई महिलाओं ने लाखों के

Bhagalpur: 10 दिन बाद भी 16 वर्षीय केशव का सुराग नहीं, इंसाफ के लिए SSP दफ्तर पहुँचा बिलखता परिवार

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur ईशाकचक थाना क्षेत्र से लापता 16 वर्षीय

Gwalior : RGPV डिप्लोमा फार्मेसी का पेपर लीक, परीक्षा से पहले छात्रों के मोबाइल पर पहुँचा प्रश्नपत्र

Report: Arvind Chouhan Gwalior राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) की डिप्लोमा फार्मेसी

AI Fake Images: ऋषिकेश में एआई से फर्जी फोटो बनाकर उपराष्ट्रपति के साथ दिखने वाले महाराज पर केस दर्ज

AI Fake Images: ऋषिकेश, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में आयोजित दीक्षांत

Lucknow बहुगुणा जी भारतीय राजनीति के अविस्मरणीय स्तंभ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Report: Vandna Rawat Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार

Nagpur में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान: बोले- ‘चार बच्चे पैदा करें और एक संघ को समर्पित कर दें’

Nagpur महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर