,

दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद संभल में हाई अलर्ट

High alert in Sambhal after Delhi car blast

जिलाधिकारी और एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त

संभल। देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास मेट्रो स्टेशन के बाहर हुए कार धमाके के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद संभल जिला प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया और शहर भर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई।

जिलाधिकारी डॉक्टर राजेंद्र पैसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने देर शाम भारी पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख मार्गों और व्यस्त बाजारों में पैदल गश्त की। इस दौरान अधिकारियों ने आम नागरिकों से संवाद करते हुए उन्हें सतर्क और जागरूक रहने की सलाह दी।

पुलिस ने शहर की सभी सीमाओं को सील कर दिया है और आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच शुरू की गई है। साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर भी तलाशी अभियान चलाया गया। संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की पहचान के लिए पुलिस टीम लगातार निगरानी कर रही है।

अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी रूप में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं कोई संदिग्ध वस्तु, वाहन या व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत नजदीकी थाने या डायल 112 पर सूचना दें।

संभल में फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…