,

दिल्ली: i20 कार में ब्लास्ट, संदिग्ध की तस्वीर सामने

- Advertisement -
Ad imageAd image
दिल्ली: i20 कार में ब्लास्ट, संदिग्ध की तस्वीर सामने

राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक i20 कार में भीषण ब्लास्ट हुआ। इस ब्लास्ट के कारण अब तक कम से कम 8 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। दिल्ली पुलिस ने पार्किंग में गाड़ी जाते और निकलते समय का सीसीटीवी फुटेज बरामद किया है, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति देखा गया। पुलिस अब संदिग्ध की पहचान और कार के रूट की जांच कर रही है।

पार्किंग और सीसीटीवी फुटेज की जांच

पुलिस सूत्रों के अनुसार, i20 कार लाल किले के पास पार्किंग में 3:19 बजे आई और 6:48 बजे वहां से बाहर निकली। पुलिस पूरे रास्ते की सीसीटीवी फुटेज स्कैन कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कार कहां से आई और किसने इसे पार्किंग में रखा। इसके अलावा टोल प्लाजा की फुटेज भी चेक की जा रही है।

संदिग्ध और कार का मालिक

कार i20 सलमान नाम के शख्स की बताई गई थी। सलमान को हरियाणा से हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि उसने कार ओखला में बेच दी थी। पुलिस अब RTO के माध्यम से गाड़ी के असली मालिक की पहचान में जुटी है। कार पर फरीदाबाद और गुरुग्राम में दो चालान भी पेंडिंग हैं।

पुलिस की अगली कार्रवाई

पुलिस पार्किंग अटेंडेंट से पूछताछ करेगी और यह पता लगाएगी कि कार में कौन था, किसने उसे पार्किंग में लगाई और फिर किसने गाड़ी निकाली। इसके अलावा पुलिस पूरे रूट की जांच कर रही है कि कार पार्किंग से निकलकर लाल किले के सामने रेड लाइट तक कैसे पहुंची।

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र