,

विधायक पल्लवी पटेल ने सरकार पर साधा निशाना

MLA Pallavi Patel targeted the government

पीलीभीत। जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विधायक पल्लवी पटेल ने राज्य सरकार और भाजपा पर सीधा हमला बोला। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में गहरा अंतर है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों को जनता ने चुनाव में नकार दिया, उन्हें सरकार में महत्वपूर्ण पद दे दिए जा रहे हैं।

पल्लवी पटेल ने किसानों की स्थिति को लेकर भी गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि किसानों के खेतों से निकलने वाली फसलें औने-पौने दामों पर बिक रही हैं, लेकिन सरकार इस मसले पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। उनका कहना था कि यदि सरकार वास्तव में किसानों के हित में काम करना चाहती है तो कृषि आयोग का गठन किया जाए, ताकि किसानों की समस्याओं और उनकी आय में स्थायी सुधार हो सके।

उन्होंने आगे कहा, “समाज को सही दिशा देना हमारा दायित्व है। लेकिन आज स्थिति यह है कि यदि कोई सरकार से सवाल करता है, तो या तो वह जेल भेज दिया जाता है या झूठे आरोपों में फंसा दिया जाता है।

विधायक के इस बयान ने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है। स्थानीय स्तर पर भी इस मुद्दे को लेकर प्रतिक्रियाएँ सामने आ रही हैं।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…