चुनावी रंजिश में हिंसा, लाठी डंडों और फायरिंग में युवक गंभीर रूप से घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
A youth was seriously injured in violence, lathicharge and firing due to electoral rivalry.

मैनपुरी। जिले के कुर्रा थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच शनिवार को विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसा तक पहुंच गया। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलाए गए और फायरिंग भी हुई, जिसमें एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे सैफई पीजीआई रेफर किया गया है।

इस घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद मामले ने और अधिक तूल पकड़ लिया।

सूचना मिलते ही थाना कुर्रा पुलिस और फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुराने चुनावी विवाद के चलते यह घटना हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विवाद में शामिल लोगों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Uttarakhand Assembly Elections : भीमताल में हरीश रावत का बड़ा बयान, 2027 में कांग्रेस की वापसी का दावा

Uttarakhand Assembly Elections : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत Uttarakhand Assembly

Jewelry Shop Theft : कोरबा ज्वेलरी शॉप चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Jewelry Shop Theft : खरीदारी के बहाने आई महिलाओं ने लाखों के

Bhagalpur: 10 दिन बाद भी 16 वर्षीय केशव का सुराग नहीं, इंसाफ के लिए SSP दफ्तर पहुँचा बिलखता परिवार

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur ईशाकचक थाना क्षेत्र से लापता 16 वर्षीय

Gwalior : RGPV डिप्लोमा फार्मेसी का पेपर लीक, परीक्षा से पहले छात्रों के मोबाइल पर पहुँचा प्रश्नपत्र

Report: Arvind Chouhan Gwalior राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) की डिप्लोमा फार्मेसी

AI Fake Images: ऋषिकेश में एआई से फर्जी फोटो बनाकर उपराष्ट्रपति के साथ दिखने वाले महाराज पर केस दर्ज

AI Fake Images: ऋषिकेश, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में आयोजित दीक्षांत

Lucknow बहुगुणा जी भारतीय राजनीति के अविस्मरणीय स्तंभ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Report: Vandna Rawat Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार