,

एसपी ज्ञानंजय सिंह के ऑपरेशन क्लीन में बड़ी सफलता

- Advertisement -
Ad imageAd image
Major success in SP Gyananjay Singh's Operation Clean

पचास हज़ार का इनामी गौतस्कर मुठभेड़ में ढेर

हापुड़। जनपद में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए एसपी ज्ञानंजय सिंह द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कपूरपुर पुलिस और गौतस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हज़ार का इनामी गौतस्कर हसीन ढेर हो गया। हसीन सम्भल जिले के थाना असमोली का हिस्ट्रीशीटर अपराधी था और हापुड़ के कपूरपुर थाना क्षेत्र में गौकशी के मामले में वांछित चल रहा था।

जानकारी के मुताबिक कपूरपुर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी, इसी दौरान सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार को रोकने की कोशिश की गई। कार सवार आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में हसीन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मौके से पिस्टल, कारतूस और कार बरामद की है।

जांच में सामने आया है कि मृतक गौतस्कर हसीन पर हापुड़, मुजफ्फरनगर, सम्भल, अमरोहा और गौतमबुद्ध नगर में गौकशी, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट समेत दो दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज थे। वह लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।

एसपी ज्ञानंजय सिंह ने कहा कि अपराधियों और गौतस्करों के खिलाफ जिले में अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार

Kurukshetra UGC Rollback Protest: स्वर्ण समाज की प्रेस वार्ता, कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यूजीसी रोलबैक पदयात्रा

रिपोर्टर: गुरदीप सिंह गुर्जाल Kurukshetra UGC Rollback Protest : कुरुक्षेत्र। UGC फ़ैसला

Mahendragarh Police Encounter: मोस्ट वांटेड बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Mahendragarh Police Encounter : नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार