,

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के पास दिनदहाड़े गोलीकांड

A broad daylight shootout near Bundelkhand University

युवक ने युवती को गोली मारकर खुद को दी जान

ललितपुर/झांसी। झांसी के बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के पास मंगलवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने सरेआम एक युवती को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज झांसी ले जाया गया, जहां युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि युवती की हालत अभी नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, गोलीकांड में शामिल युवक मनीष साहू निवासी तालाबपुरा डोडाघाट, ललितपुर है, जबकि घायल युवती की पहचान कर्तिका चौबे, निवासी तालाबपुरा, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक पहले से युवती को जानता था। मंगलवार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के सामने दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद युवक मनीष ने अचानक तमंचा निकालकर युवती के सीने में गोली मार दी।

युवती को गोली मारने के बाद मनीष ने घटनास्थल पर ही अपने कनपटी पर गोली चला ली। गोलियों की आवाज सुनते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

सूचना पर मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

युवती का मेडिकल कॉलेज झांसी में इलाज जारी है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

इस दिनदहाड़े हुई वारदात ने क्षेत्र में सुरक्षा और मनोवैज्ञानिक अपराधों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और युवती के बयान के बाद घटना की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…