,

ताज सुरक्षा पुलिस की तत्परता ने कराई परिजनों से मुलाकात

The promptness of the Taj security police arranged a meeting with the family members.

केन्या की पर्यटक एस्थर हुई भावुक

आगरा। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल घूमने आई केन्या की महिला पर्यटक एस्थर अपने परिवार से बिछड़ गई थी, लेकिन ताज सुरक्षा पुलिस की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से कुछ ही समय में उन्हें उनके परिजनों से मिलवा दिया गया। परिवार से मिलने पर एस्थर भावुक हो गईं और आगरा पुलिस की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद जताया।

जानकारी के अनुसार, एस्थर अपने परिवार के साथ ताजमहल का दीदार करने आयी थीं। ताजमहल परिसर से बाहर निकलते समय भीड़ के कारण एस्थर अपने परिवार से अलग हो गईं। वह अकेले ही गेट के बाहर तक पहुँच गईं और अपनी माता एवं आंटी को ढूंढने का प्रयास करने लगीं। इसी दौरान परेशान एस्थर ने वहां मौजूद थाना ताज सुरक्षा पुलिस से सहायता मांगी।

महिला की आपबीती सुनते ही थाना ताज सुरक्षा की QRT-1 टीम तुरंत सक्रिय हो गई। एसीपी ताज सुरक्षा पीयूषकांत राय के निर्देशन में पुलिस ने तत्काल सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। साथ ही आरटी मैसेज, रेडियो अनाउंसमेंट और अन्य माध्यमों से परिवार की तलाश आरंभ कर दी गई।

लगभग 40 मिनट की खोजबीन के बाद पुलिस टीम को सफलता मिली और एस्थर के परिवार को ढूंढ लिया गया। परिवार से मिलते ही एस्थर की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। उन्होंने आगरा पुलिस की मानवता और तत्परता की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

ताज सुरक्षा पुलिस की इस संवेदनशील और तेज कार्रवाई ने एक विदेशी पर्यटक की परेशानी को दूर करते हुए सुरक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता को फिर साबित कर दिया।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…