,

आगरा में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर सख्ती: 273 वाहनों की जांच में 26 के काटे चालान

आगरा में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर सख्ती: 273 वाहनों की जांच में 26 के काटे चालान

आगरा में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ जिला प्रशासन का सख्त अभियान जारी है। डीएम के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत अब तक 273 वाहनों की जांच की गई है, जिनमें से 26 वाहनों को बिना वैध दस्तावेज या ओवरलोड पाए जाने पर चालान किया गया है। वहीं 23 वाहनों को विभिन्न थानों में निरुद्ध किया गया है।

एचएसआरपी नंबर प्लेट न होने पर भी कार्रवाई

अभियान के दौरान बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट या टैंपर्ड प्लेट वाले 85 वाहनों पर भी कार्यवाही की गई है। प्रशासन का कहना है कि यह अभियान सड़क सुरक्षा और परिवहन नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है।

सीमावर्ती इलाकों पर विशेष निगरानी

टास्क फोर्स की टीमें आगरा की सीमावर्ती तहसीलों खेरागढ़, बाह, फतेहाबाद और किरावली में विशेष निगरानी रख रही हैं। ये क्षेत्र नजदीकी राज्यों से जुड़े होने के कारण अवैध खनन की गतिविधियों के लिए संवेदनशील माने जाते हैं।

दिन-रात जारी रहेगा अभियान

यह विशेष अभियान 3 नवंबर से शुरू हुआ है और 18 नवंबर तक चलेगा। टीमों द्वारा रात में भी प्रभावी रूप से चेकिंग की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि इस सख्त कार्रवाई का उद्देश्य न केवल अवैध खनन को रोकना है बल्कि ओवरलोड वाहनों से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना भी है।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…