,

प्रयागराज: प्रेम विवाद में युवक ने की आत्महत्या, प्रेमिका ने जबरन किया था घर में प्रवेश

BY: Yoganand Shrivastva

प्रयागराज: कौंधियारा थाना क्षेत्र के पिपरहटा गांव में 22 वर्षीय शेषमणि यादव ने प्रेम विवाद के चलते टोंस नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना का कारण प्रेमिका और उसके परिवार के साथ हुए विवाद को बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, शेषमणि यादव का पड़ोस में रहने वाली युवती से प्रेम संबंध था। दोनों ही यादव बिरादरी के थे, इसलिए उन्हें लगा कि शादी में कोई बाधा नहीं आएगी। लेकिन जब इस संबंध की जानकारी युवक के परिवार को हुई, तो उन्होंने शादी से इनकार कर दिया और संबंध को रोकने के लिए सख्ती शुरू कर दी।

प्रेमिका का जबरन घर में प्रवेश:
युवक ने परिवार के कहने पर प्रेमिका से दूरी बना ली, लेकिन युवती लगातार संपर्क करती रही। 1 नवंबर को वह बिना शादी के शेषमणि के घर पहुंच गई और एक कमरे में रहने लगी। इस दौरान सुबह-शाम झगड़ा और मारपीट की नौबत आती रही। युवक और युवती के बीच मांग और शर्तों को लेकर विवाद भी हुआ। पहले 5 लाख रुपये समझौते के रूप में तय किए गए, लेकिन बाद में मांग बढ़कर 15 लाख रुपये तक चली गई।

आत्महत्या और घटनाक्रम:
चुनौतीपूर्ण स्थिति और लगातार झगड़े के बीच बुधवार की सुबह शेषमणि यादव ने घर से निकलकर टोंस नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय मल्लाह और गोताखोरों की मदद से शाम 6 बजे उनका शव बरामद किया गया।

पुलिस कार्रवाई:
युवक की मौत के बाद प्रेमिका वहां से चली गई। कौंधियारा पुलिस ने दोनों परिवारों के बयान दर्ज किए हैं। डीसीपी विवेक चंद्र यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान लिए जा चुके हैं और जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…