,

दिल्ली एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी से उड़ानों की रफ्तार थमी, 100 से ज्यादा फ्लाइटें हुईं प्रभावित

दिल्ली एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी से उड़ानों की रफ्तार थमी, 100 से ज्यादा फ्लाइटें हुईं प्रभावित

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार सुबह अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला, जब एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण सौ से अधिक उड़ानों में देरी हो गई। देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे पर फ्लाइट संचालन ठप पड़ने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

तकनीकी गड़बड़ी गुरुवार शाम से जारी
सूत्रों के अनुसार, एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में गुरुवार शाम से ही तकनीकी दिक्कतें आ रही थीं, जो शुक्रवार सुबह तक बनी रहीं। इस खराबी की वजह से उड़ानों के लिए जरूरी ‘फ्लाइट प्लान’ ऑटोमैटिक सिस्टम से नहीं मिल पा रहे थे। आमतौर पर यह प्रक्रिया ‘ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम’ (AMSS) के जरिए ‘ऑटो ट्रैक सिस्टम’ (AMS) तक पहुंचती है, लेकिन सिस्टम फेल होने के कारण सारा काम ठप पड़ गया।

मैन्युअली किया जा रहा फ्लाइट शेड्यूलिंग कार्य
एयर ट्रैफिक कंट्रोलर अब हर उड़ान का डेटा हाथ से प्रोसेस कर रहे हैं। मैन्युअल प्रोसेसिंग में अधिक समय लगने से उड़ानों में देरी हो रही है। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार, शुक्रवार सुबह तक औसतन 40 से 50 मिनट की देरी दर्ज की गई है।

एयरपोर्ट प्राधिकरण और AAI ने दी जानकारी
दिल्ली एयरपोर्ट प्राधिकरण की ओर से जारी बयान में कहा गया है

“एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी समस्या के चलते उड़ानों में देरी हो रही है। हमारी टीम एयरपोर्ट अथॉरिटी और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर समस्या का समाधान करने में जुटी है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी उड़ान की ताज़ा जानकारी संबंधित एयरलाइन्स से प्राप्त करें।”

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने भी पुष्टि की कि ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) में तकनीकी दिक्कत आई है और फिलहाल फ्लाइट प्लान्स मैन्युअली प्रोसेस किए जा रहे हैं।

यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं, एयरपोर्ट पर बढ़ी भीड़
तकनीकी गड़बड़ी के चलते रनवे पर ट्रैफिक बढ़ गया है और टर्मिनल के अंदर लंबी कतारें लग गई हैं। यात्रियों को गेट बदलने, लंबा इंतजार करने और देरी से फ्लाइट बोर्डिंग जैसी परेशानियों से गुजरना पड़ा। सुबह से लेकर दोपहर तक कई यात्री फ्लाइट काउंटरों पर जानकारी के लिए भटकते रहे।

प्रशासन की चुनौती उड़ान संचालन जल्द सामान्य करने की कोशिश
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तकनीकी विशेषज्ञों की टीम को तैनात कर दिया है और जल्द ही सिस्टम बहाल करने का दावा किया है। अधिकारियों के अनुसार, “हमारी प्राथमिकता है कि उड़ान संचालन को जल्द से जल्द सामान्य किया जाए ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।”

यह खबर बी पढ़ें: राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पूरे: प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट और सिक्का, सालभर चलने वाले समारोह की शुरुआत

दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई इस तकनीकी गड़बड़ी ने हवाई यातायात व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब निगाहें इस पर हैं कि एयरपोर्ट प्रशासन और एएआई कितनी जल्दी सिस्टम को सामान्य कर पाते हैं ताकि देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे की उड़ानें फिर रफ्तार पकड़ सकें।

शादी के 5 महीने बाद अलग हुए Badshah और ईशा रिखी, पोस्ट शेयर कर किया ऐलान

Badshah: रैपर और सिंगर बादशाह की निजी जिंदगी को लेकर लंबे समय

SCO Summit में पीएम मोदी की जिनपिंग से मुलाकात, वीडियो आया सामने

SCO Summit: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO

PM Modi ने 7.8% GDP ग्रोथ पर जताई खुशी, बोले- संकटों के बीच भी तेज रफ्तार से बढ़ रहा भारत

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ

CG: Top 10 News

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ के 21 जिलों में