,

ताजमहल में बिछड़ा परिवार, 20 मिनट में मिलवाया गया: पुलिस ने दिखाई तत्परता, विदेशी महिला को ट्रेन में छूटा हैंडबैग भी लौटाया

ताजमहल में बिछड़ा परिवार, 20 मिनट में मिलवाया गया: पुलिस ने दिखाई तत्परता, विदेशी महिला को ट्रेन में छूटा हैंडबैग भी लौटाया

आगरा में गुरुवार को ताजमहल घूमने आए मणिपुर के इंफाल निवासी पर्यटक के. बाबू सिंह अपनी पत्नी और चार वर्षीय बेटे के साथ पश्चिमी गेट से बाहर निकले। भीड़ के दौरान उनकी पत्नी और बेटा गलती से पश्चिमी पार्किंग की ओर चले गए, जबकि बाबू सिंह पुरानी मंडी गेट से मेट्रो स्टेशन की तरफ बढ़ गए। मोबाइल नेटवर्क की समस्या के कारण दोनों के बीच संपर्क नहीं हो सका। घबराई पत्नी अपने बेटे के साथ ताज परिसर में रोने लगी।

सूचना पर हरकत में आई ताज सुरक्षा पुलिस
घटना की जानकारी महिला ने अमरूद टीला बैरियर प्रभारी उपनिरीक्षक शिवराज सिंह को दी। प्रभारी निरीक्षक थाना ताज सुरक्षा तिलकराम भाटी के निर्देश पर सीसीटीवी फुटेज, रेडियो अनाउंसमेंट और आरटी सेट प्रसारण के जरिए खोजबीन शुरू की गई। मात्र 20 मिनट में पुलिस ने बाबू सिंह को पुरानी मंडी मेट्रो स्टेशन के पास से ढूंढ निकाला और परिवार को मिलवाया।

ट्रेन में छूटा विदेशी महिला का हैंडबैग

इसी दिन वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 20172) में यात्रा कर रही दो फिलीपींस की महिला पर्यटकों में से लुइस्फ कैले का हैंडबैग सीट पर छूट गया था। सूचना मिलते ही आरपीएफ ने तुरंत कार्रवाई की और ट्रेन से बैग बरामद कर लिया। वाणिज्य विभाग और आरपीएफ के समन्वय से ग्वालियर स्टेशन पर बैग सुरक्षित रूप से आगरा लौटाया गया।

आरपीएफ ने लौटाया बैग, यात्रियों ने जताया आभार
आगरा स्टेशन के उप स्टेशन प्रबंधक (वाणिज्य) रवि कुमार ने बैग महिला यात्री को सही-सलामत लौटा दिया। यात्रियों ने आरपीएफ और स्टेशन प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। ताज सुरक्षा पुलिस और आरपीएफ की तत्परता ने पर्यटकों के मन में सुरक्षा के प्रति भरोसा और मजबूत किया है।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…