इटावा में कालीवाहन मंदिर पहुंचीं अपर्णा यादव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Aparna Yadav reached Kaliwahan Temple in Etawah.

इटावा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव मंगलवार को इटावा पहुंचीं। यहां उन्होंने अपने बच्चों के साथ कालीवाहन मंदिर में पूजा-अर्चना की। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर पहुंचीं अपर्णा यादव ने परिवार के साथ भगवान के दर्शन कर प्रदेश और देश के लोगों की खुशहाली की कामना की।

मीडिया से बातचीत के दौरान अपर्णा यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने बीते 50 वर्षों में बिहार को केवल लूटने और पीछे धकेलने का काम किया है। अब बिहार की जनता बदलाव चाहती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि बिहार में बीजेपी की सरकार आते ही राज्य के विकास की नई तस्वीर उभरकर सामने आएगी। महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं के रोजगार और शिक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता इस बार पूरी मजबूती के साथ बीजेपी के साथ खड़ी है।

कार्तिक पूर्णिमा पर धार्मिक अनुष्ठान के बाद वह स्थानीय कार्यकर्ताओं और महिलाओं से भी मिलीं और प्रदेश सरकार की महिला सुरक्षा और कल्याण संबंधी योजनाओं की जानकारी साझा की।

Nanakmatta Murder Case: हाईकोर्ट ने आरोपी दिलबाग सिंह की दूसरी जमानत याचिका खारिज की

Nanakmatta Murder Case: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नानकमत्ता डेरा साहिब के प्रमुख बाबा

Illegal Plotting Action: MDDA का बुलडोजर एक्शन जारी, हिंदूवाला में 50 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Illegal Plotting Action: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा अवैध प्लाटिंग और अवैध

Ticket Checking Drive: मधुपुर रेलवे स्‍टेशन पर स्‍पेशल चेकिंग, 86 पैसेंजर्स बिना टिकट धरे गए

Ticket Checking Drive: झारखंड के देवघर जिले में स्थित मधुपुर रेलवे स्टेशन