,

मुजफ्फरनगर: कांस्टेबल से मारपीट करने वाले दो युवक गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Muzaffarnagar: Two youths arrested for assaulting constable

पुलिस ने पढ़ाया कानून का कड़ा पाठ

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिन्होंने ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून का पाठ पढ़ाया, जिससे वे हवालात तक पुलिस के कंधों के सहारे पहुंचाए गए।

घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है, जब ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात एक हेड कांस्टेबल को कुछ युवकों ने सरेआम पीट दिया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

वीडियो के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया और दोनों आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपियों को हवालात भेज दिया गया।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी युवक लंगड़ाते हुए और माफी मांगते नजर आए, जिससे साफ है कि पुलिस ने उन्हें कानून का कड़ा सबक सिखाया।

पुलिस ने कहा है कि वर्दी पर हाथ उठाना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी कानून की सीमा लांघेगा, उसे उसके कर्मों का परिणाम भुगतना ही पड़ेगा।

पुलिस का स्पष्ट संदेश:

“कानून से खिलवाड़ करने वालों को छोड़ेंगे नहीं,
जैसा करोगे, वैसा भरोगे।”

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र