बुलडोजर मामलों में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का योगी सरकार ने किया स्वागत, जानिए क्या बोले अखिलेश यादव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bulldozer Action

Bulldozer Action: आज यानी बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर कारवाई को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है l कोर्ट ने जमीयत उलेमा- ए- हिंद बनाम उत्तरी दिल्ली नगर निगम व अन्य मामलों की सुनवाई करते हुए कहा कि कार्यपालिका, न्यायपालिका का काम न करेंl कार्यपालिका नही बता सकती की दोषी कौन है ? सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा कि अगर कार्यपालिका किसी व्यक्ति के घर पर केवल इसीलिए बुलडोजर चलवा रही क्योंकि वह आरोपी है तो यह साफ़ तौर पर शक्तियों के पृथक्करण के सिद्धांत का उल्लंघन है l आज सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इस फैसले का स्वागत किया है l

योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का किया स्वागत

बुलडोजर कारवाई पर सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का योगी सरकार ने स्वागत किया है l योगी सरकार की तरफ़ से कहा गया कि कानून की पहली शर्त सुशासन होती है l आज कोर्ट ने जो फैसला किया है वह स्वागत योग्य है l इसके आगे योगी सरकार की तरफ़ से जारी बयान में यह भी कहा गया है कि कोर्ट के इस फैसले से अपराधियों के मन में कानून का भय पैदा होगा l इस फैसले से माफिया प्रवृत्त के जो अपराधी है उनपर लगाम कसने से आसानी होगी l

अखिलेश यादव ने भी दी फैसले पर प्रतिक्रिया

सुप्रीम कोर्ट की तरफ़ से आज बुलडोजर कारवाई को लेकर जो फैसला आया है उसके बाद से यूपी की सियासत काफी तेज हो गई है l सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा, ” इस सरकार का जो बुलडोजर प्रतीक बन गया था उसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला आया है उसके लिए धन्यवाद दिया है l”

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को