,

किसानों को भ्रमित कर रहा है विपक्ष, समर्थन मूल्य पर खाद्यान्न का उपार्जन करने सरकार प्रतिबद्ध : गोविंद सिंह राजपूत

- Advertisement -
Ad imageAd image
MP News 20 Feb

भोपाल। भाजपा की सरकार किसान हितैषी सरकार है। समर्थन मूल्य पर खाद्यान्न का उपार्जन करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। हम किसान की उपज का एक-एक दाना समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिये प्रतिबद्ध हैं, पहले भी खरीदते रहे हैं आगे भी खरीदते रहेंगे। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि उपार्जन की केन्द्रीकृत व्यवस्था से मैदानी स्तर पर किसान के लिये कोई फर्क नहीं पड़ेगा। पंजीयन और उपार्जन केन्द्र तथा सोसायटी के माध्यम से खरीदी की व्यवस्था वैसी ही रहेगी जैसी अभी होती है। श्री राजपूत ने बताया कि विकेन्द्रीकृत उपार्जन व्यवस्था की जगह केन्द्रीकृत उपार्जन व्यवस्था में केवल एकाउटिंग की व्यवस्था में परिवर्तन होगा।


विकेन्द्रीकृत व्यवस्था में उपार्जन के लिए प्रारंभिक खर्च राज्य शासन को वहन करना होता है। केन्द्र से प्रतिपूर्ति में कई बार लंबा समय लग जाता है, जिससे राज्य के वित्तीय हित प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा कि विकेन्द्रीकृत व्यवस्था के स्थान पर केन्द्रीकृत उपार्जन व्यवस्था लागू होने पर राज्य के वित्तीय भार में कमी आयेगी। मैं फिर से दोहराना चाहता हूँ की हम हर स्थिति में किसानों से समर्थन मूल्य पर गेंहू और धान खरीदते रहेंगे। कांग्रेस किसानों को बरगलाने से बाज आये और राजनीति करना बंद करे। हम किसान के उत्थान के लिये कटिबद्ध है। हमने प्रदेश में सिंचाई का रकबा 50 लाख हेक्टेयर तक बढ़ा दिया है। अगले दो सालों में 65 लाख हेक्टेयर तक ले जाएंगे। हम किसानों को जीरो प्रतिशत व्याज पर ऋण उपलब्ध करा रहें है।

सरकार किसानों के उत्थान के लिये संकल्पित: खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने 10 प्रतिशत की सब्सिडी के साथ इलेक्ट्रिक पंप को सोलर पंप में बदलने के लिए हमने योजना लागू कर दी है। जिससे किसानों को दिन में बिजली मिलेगी। सोयाबीन के लिए हमने भावान्तर योजना लागू की है। हम दुग्ध उत्पादन का लक्ष्य नौ प्रतिशत से बढ़ा कर 20 प्रतिशत कर रहें है, ताकि किसान की आय बढ़ाई जा सके। सरकार किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए भी प्रोत्साहित कर रही है। आपदा में भी हम हर कदम पर किसान के साथ है। इस बार हमने 1800 करोड़ की राहत राशि किसान को वितरित की है। हमारी सरकार किसानों के उत्थान के लिये संकल्पित है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Kinnar Dispute: रतलाम में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट के आरोप में पूनम जान ग्रुप पर FIR

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Kinnar Dispute जीआरपी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के

Kinnar Dispute: रतलाम में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट के आरोप में पूनम जान ग्रुप पर FIR

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Kinnar Dispute जीआरपी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के

BJP में शामिल होकर क्यों पछताए सुरेश ओबेरॉय? बोले- ‘अंदर से खुश नहीं था, ज्यादातर लोग…’

BJP: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने अपने राजनीतिक सफर को

Kurukshetra Job Fair: पिहोवा के भेरियां कॉलेज में जॉब फेयर, 110 पदों पर युवाओं को मिला रोजगार का अवसर

Kurukshetra Job Fair कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा स्थित गवर्नमेंट कॉलेज भेरियां में

पिज्जा खाते-खाते 3 साल के बेटे के साथ हुआ कुछ ऐसा, 12 घंटे में बदल गई Emraan Hashmi की पूरी जिंदगी

Emraan Hashmi: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म 'आवारापन 2'

ईरान पर Trump का बड़ा आर्थिक एक्शन, बोले- मदद करने वाले देशों को भी भुगतना होगा भारी खामियाजा

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ आर्थिक दबाव को

Indonesia में फिर कांपी धरती, फ्लोरेस क्षेत्र में 5.9 तीव्रता का भूकंप; दहशत में लोग

Indonesia: इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र में एक बार फिर भूकंप के झटके

UNSC में सुधार की भारत ने फिर उठाई जोरदार मांग, कहा- 1945 की व्यवस्था अब बदलने का समय

UNSC: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी UNSC में व्यापक सुधारों

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में 3 दिन

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. श्रमिकों को ई-स्कूटी खरीदने