बांदा : जूनियर डॉक्टरों ने तिमारदार की बेरहमी से की पिटाई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Banda: Junior doctors brutally beat up a caretaker

रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बांदा से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में सफेद कोट पहनने वाले कुछ जूनियर डॉक्टर एक तिमारदार की बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इमरजेंसी वार्ड के भीतर कई डॉक्टर मिलकर एक शख्स पर लात-घूंसे बरसा रहे हैं। कुछ डॉक्टर पिटाई में शामिल हैं, जबकि बाकी मूकदर्शक बन तमाशा देखते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कोई भी उन्हें रोकने की कोशिश नहीं करता।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह कोई पहला मामला नहीं है। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में तिमारदारों और मरीजों के साथ डॉक्टरों के दुर्व्यवहार की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। लोगों का कहना है कि “अब इलाज नहीं, गुंडागर्दी हो रही है।”

इस घटना को लेकर शहर में रोष का माहौल है। लोगों ने सवाल उठाया है कि आखिर सफेद कोट पहनने वाले डॉक्टरों को इतनी छूट क्यों दी जा रही है? क्या अब किसी मरीज का तिमारदार होना गुनाह बन चुका है?

फिलहाल इस मामले में प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन जनता यह जरूर पूछ रही है कि, आखिर कब सुधरेंगे ये सफेद कोट वाले, और जिम्मेदार कब कार्रवाई करेंगे?

Kalka Traffic Management: कालका में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस का सख्त एक्शन

Kalka Traffic Management: कालका से गुरसिमरन की रिपोर्ट के अनुसार, शहर में

Panchkula Mayor Election: पंचकूला मेयर चुनाव, श्यामलाल बंसल की सादगी बनाम आक्रामक राजनीति

Panchkula Mayor Election: पंचकूला नगर निगम चुनावों को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार

Bhopal जल संरक्षण में सभी की सहभागिता हो, सबको जोड़ें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मंत्रि-परिषद् की बैठक से