,

बांदा से बड़ी खबर: एसडीएम अमित शुक्ला पर गंभीर आरोप

Big news from Banda: Serious allegations against SDM Amit Shukla

चकबंदी लेखपाल की पिटाई कर बनाया बंधक

बांदा। जनपद की नरैनी तहसील से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एसडीएम अमित शुक्ला पर चकबंदी लेखपाल विकास सिंह की पिटाई करने और उसे बंधक बनाने का गंभीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि यह विवाद भवन निर्माण संबंधी आख्या (रिपोर्ट) को लेकर हुआ।

जानकारी के मुताबिक, एसडीएम को लेखपाल की रिपोर्ट मनमाफिक नहीं लगी, जिसके चलते वे भड़क गए और कार्यालय में ही उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि एसडीएम ने मारपीट के बाद लेखपाल को कमरे में बंद कर बंधक बना लिया। इस घटना के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।

स्थानीय कर्मचारियों ने बताया कि एसडीएम अमित शुक्ला का यह पहला विवाद नहीं है। इससे पहले भी वे कई बार अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ अभद्रता कर चुके हैं। कुछ समय पहले वे एक पूर्व विधायक के साथ विवाद को लेकर भी सुर्खियों में आए थे।

इस पूरे मामले को लेकर चकबंदी लेखपाल संघ ने कमिश्नर और जिलाधिकारी (DM) से लिखित शिकायत दर्ज कराई है। संघ ने आरोप लगाया है कि लगातार शिकायतों के बावजूद एसडीएम के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

संघ ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर एसडीएम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कर्मचारियों के साथ इस तरह का व्यवहार दोबारा न हो।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…