,

मध्यप्रदेश का 70वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

The 70th foundation day of Madhya Pradesh was celebrated with great pomp.

पूरे प्रदेश में जगमगाए दीप और गूंजे जश्न के स्वर

भोपाल। मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस पर पूरे प्रदेश में उत्सव का माहौल देखने को मिला। राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और प्रदेश के उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा 2000 ड्रोन से सजा भव्य ड्रोन शो, जिसमें खुले आसमान में मध्यप्रदेश की विकास यात्रा को शानदार तरीके से प्रदर्शित किया गया। ड्रोन शो में महाकाल मंदिर, इन्वेस्ट एमपी, और विकसित मध्यप्रदेश के विभिन्न आयामों को खूबसूरती से दर्शाया गया।

रात में मशहूर गायक जुबिन नौटियाल ने अपने लाइव परफॉर्मेंस से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। हजारों की संख्या में लोग उनके गीतों पर झूमते नजर आए।

राज्य के अन्य जिलों में भी स्थापना दिवस पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

  • नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर 51 हजार दीपक जलाकर मां नर्मदा की भव्य आरती की गई।
  • उमरिया के सगरा मंदिर प्रांगण में 31 हजार दीप प्रज्वलित किए गए।
  • अमरकंटक में रंगीन आतिशबाजी ने आसमान को रोशन कर दिया।

स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘ई-सेवा एप’ और हेलिकॉप्टर सेवा की शुरुआत की। इसके साथ ही अभ्युदय मध्यप्रदेश प्रदर्शनी, विजन डॉक्यूमेंट 2047 का भी शुभारंभ किया गया।
पर्यटन क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए इस अवसर पर तीन एमओयू साइन किए गए, जिससे राज्य में नई निवेश संभावनाओं के द्वार खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।

पूरे प्रदेश में इस अवसर पर आतिशबाजी, दीपोत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसने मध्यप्रदेश के गौरवशाली इतिहास और उज्ज्वल भविष्य की झलक पेश की।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…