,

पं. धीरेंद्र शास्त्री पर गाली देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, हाईकोर्ट जाएंगे दामोदर यादव

- Advertisement -
Ad imageAd image
Controversy deepens over Pandit Dhirendra Shastri's 'Sanatan Ekta Yatra', Dalit backward community organizations protest, and a series of sharp attacks on each other begins. Open in Googl

‘सनातन एकता पदयात्रा’ के विरोध पर गहराया विवाद, बयानबाजी का शुरू हुआ दौर

by: vijay nandan

भोपाल: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 7 नवंबर से शुरू होने जा रही ‘सनातन एकता पदयात्रा’ को लेकर विवाद गरमा गया है। दलित पिछड़ा समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दामोदर यादव ने पं. धीरेंद्र शास्त्री पर मंच से “गाली देने और जान से मारने की धमकी” देने का गंभीर आरोप लगाया है। यादव ने शुक्रवार को भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया कि वह इस यात्रा को रुकवाने के लिए सोमवार को हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे।

ठठरी बार देना” पर विवाद

दामोदर यादव ने आरोप लगाया कि हरियाणा में कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने उन्हें धमकी देते हुए कहा था कि
“जो श्रीमान हमारी यात्रा रोकना चाहते हैं… मेरे पास उसका मोबाइल नंबर नहीं है, नहीं तो मैं फोन करके मोबाइल पर ही ठठरी बार देता। दामोदर यादव ने इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैं बुंदेलखंड से आता हूं, ठठरी बार देने का मतलब होता है आदमी को जला देना। किसी नालायक की भाषा ऐसी हो सकती है। वे कहते हैं कि अछूत हमसे दूर होता जा रहा है।

यात्रा रोकने की मांग पर विवाद

दरअसल दामोदर यादव ने धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा को गैर-संवैधानिक बताते हुए इसे रोकने की मांग की थी और राष्ट्रपति को पत्र भी लिखा था। इसके जवाब में शास्त्री ने बुधवार को हरियाणा में कहा कि “उन्हें छेड़ना नहीं चाहिए था, छेड़ा है तो हम छोड़ेंगे भी नहीं। भारत को बचाना है, अपनी संस्कृति को बचाना है, तो जातिवाद और भेदभाव से ऊपर उठकर हमको सनातनी बनना है। दामोदर यादव ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में धीरेंद्र शास्त्री पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

उनकी यात्रा गैर-संवैधानिक है, उन्होंने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है और किसी एक धर्म का राष्ट्र बनाने के लिए यात्रा करना गैर संवैधानिक है। धीरेंद्र शास्त्री देश में सांप्रदायिकता फैलाने और हिंदू-मुस्लिम करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि यात्रा के विरोध में 2 से 6 नवंबर तक मध्य प्रदेश के दर्जनों जिलों में धरना, प्रदर्शन और पुतला दहन किया जाएगा। 3 नवंबर को भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

यादव ने आरोप लगाया कि धीरेंद्र शास्त्री भू माफिया हैं। उन्होंने डबरा में एक शुगर मिल की जमीन पर बन रहे मंदिर का उदाहरण देते हुए कहा कि यह जमीन अवैध तरीके से दान में ली गई है, जिसका उद्घाटन करने शास्त्री जा रहे हैं।
उन्होंने शास्त्री से पूछा कि यदि वह ‘जाति पात की करो विदाई’ की बात करते हैं, तो क्या वह खुद अपने घर में दूसरी जाति की बेटी से विवाह करने के लिए तैयार हैं? यादव ने कहा कि यदि दो दिन में राष्ट्रपति की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो सोमवार को वह इस यात्रा को रुकवाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाएँगे।

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के