रायगढ़: NTPC तिलईपाली प्रोजेक्ट को लेकर किसानों का विरोध तेज, मुआवजा और पुनर्वास नीति पर पारदर्शिता की मांग

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Raigarh: Farmers' protest intensifies over NTPC Tilaipali project, demand transparency on compensation and rehabilitation policy

रिपोर्ट- भूपेंद्र गबेल, एडिट- विजय नंदन

रायगढ़ : एनटीपीसी तिलईपाली परियोजना के भूमि अधिग्रहण को लेकर प्रभावित किसानों का विरोध एक बार फिर तेज हो गया है। किसानों ने जिला कलेक्टर रायगढ़ को ज्ञापन सौंपते हुए मुआवजा, बोनस और पुनर्वास नीति में पारदर्शिता की मांग की है। उनका कहना है कि भूमि अधिग्रहण हुए वर्षों बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उन्हें नियमानुसार भुगतान नहीं मिला है।

किसानों का आरोप है कि अधिग्रहण प्रक्रिया के दौरान कई अनियमितताएं हुईं। शासन द्वारा 6 से 10 लाख रुपये प्रति एकड़ मुआवजा तय किया गया था, लेकिन अनेक किसानों को अब तक यह राशि प्राप्त नहीं हुई है। कुछ किसान ऐसे भी हैं जो अब तक अपनी भूमि पर खेती कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें मुआवजा और पुनर्वास का पूरा लाभ नहीं मिला।

किसानों ने बताया कि उन्होंने बार-बार अपनी समस्याओं को प्रशासन और परियोजना प्रबंधन के सामने रखा, लेकिन समाधान नहीं मिला। अब उन्होंने जिला प्रशासन से त्रिपक्षीय बैठक की मांग की है, जिसमें किसानों, एनटीपीसी प्रबंधन और शासन के प्रतिनिधि शामिल हों, ताकि मुआवजा और पुनर्वास से जुड़ी विसंगतियों का समाधान पारदर्शी तरीके से हो सके।

किसानों ने यह भी मांग की है कि पुराने मामलों की समीक्षा 1997 के कोयला धारक भूमि अधिनियम और 2013 के भूमि अधिग्रहण अधिनियम की धारा 24 के तहत की जाए, ताकि जिन किसानों को न्याय नहीं मिला, उन्हें उनका हक मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी