,

आगरा यूनिवर्सिटी में विवाद: एबीवीपी ने कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन, प्रोफेसर पर लगे आरोपों की जांच की मांग

आगरा यूनिवर्सिटी में विवाद: एबीवीपी ने कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन, प्रोफेसर पर लगे आरोपों की जांच की मांग

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर पर शोध छात्रा से शोषण के आरोप लगने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने कुलपति सचिवालय तक पैदल मार्च निकाला और कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा।

एबीवीपी ने मांग की कि आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच समिति गठित कर कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही पीड़ित छात्रा को सुरक्षा, मनोवैज्ञानिक सहायता और न्यायिक सहयोग उपलब्ध कराया जाए।

प्रांत सह मंत्री पुनीत कुमार ने कहा, “यह घटना शिक्षा जगत की आत्मा पर चोट है।” इकाई अध्यक्ष नितिन दुबे ने कहा कि “शिक्षक का काम ज्ञान देना है, शोषण नहीं।”
कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सचिवालय तक मार्च निकाला और धरना दिया।

मौके पर विभाग संगठन मंत्री रजत जोशी, कर्मवीर बघेल, दीपक कश्यप सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। एबीवीपी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…