,

ब्रेकिंग न्यूज़: इंदौर में किन्नर ब्लैकमेलिंग कांड – दो कथित पत्रकार फरार, पुलिस ने बढ़ाया इनाम

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Devendra Jaiswal

इंदौर। पढ़रीनाथ थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज किन्नर ब्लैकमेलिंग प्रकरण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो कथित पत्रकार — अक्षय और पंकज जैन — अब भी फरार हैं। सूत्रों के अनुसार, पुलिस इन दोनों फरार आरोपियों पर घोषित इनाम की राशि बढ़ाने की तैयारी कर रही है ताकि उनकी जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले 24 किन्नरों ने ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर सामूहिक आत्महत्या का प्रयास किया था। उन्होंने फिनायल पीकर जान देने की कोशिश की थी, लेकिन समय पर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उनकी जान बचा ली गई। जांच में खुलासा हुआ कि कुछ लोग किन्नरों से अवैध वसूली कर रहे थे और कथित पत्रकारों के माध्यम से उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा था। पुलिस ने इस गंभीर मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए चार लोगों पर केस दर्ज किया।

पढ़रीनाथ पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी अक्षय और पंकज जैन की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है, और टीमों को अन्य शहरों में भी भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला समाज में भय और दबाव फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त संदेश है — “पत्रकारिता के नाम पर ब्लैकमेलिंग करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।” फिलहाल पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और बड़े खुलासे सामने आएंगे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के