,

सरकारी जमीन पर चला प्रशासन का पंजा,भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया अतिक्रमण..

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Ashish Shrivastava

बुधनी: शनिवार दोपहर बुधनी तिराहे के पास भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी से अफरा तफरी मच गई इस दौरान वहां भारी भीड़ जमा हो गई थी।
ताजा मामला सामने आया है पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास रिक्त पड़ी शासकीय भूमि खसरा नंबर 135/1 का जहां पर अवैध रूप से पक्का निर्माण कार्य चल रहा था इस दौरान प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई की।
बताया जा रहा है कि यह निर्माण कार्य शासकीय भूमि पर किया जा रहा था, जिसको लेकर तहसील कार्यालय से पुर्व में नोटिस जारी किए गए थे इसके बावजूद उक्त भूमि पर टीन की आड़ लेकर अवैध रूप से पक्का निर्माण कार्य चल रहा था जिसकी शिकायत पीडब्ल्यूडी विभाग ने की थी इस मामले में जांच के उपरांत उक्त भूमि से अतिक्रमण हटाया गया इस दौरान प्रशासन और अतिक्रमणकारियों के बीच तीखी नोक झोंक देखने को मिली।

प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते एसडीएम दिनेश तोमर और एसडीओपी रवि शर्मा के नेतृत्व में तीन थानों की पुलिस फोर्स के साथ तीन जेसीबी मशीनों द्वारा कार्रवाई को अंजाम दिया गया। प्रशासन ने न केवल नव-निर्माण को ध्वस्त किया, बल्कि उस स्थान पर संचालित फास्ट फूड और फुलकी के ठेले एवं प्रतिष्ठानों को भी हटवा दिया। कार्रवाई के दौरान एक पुरानी टायर दुकान को भी हटाया गया जिसको लेकर दुकान संचालक का आक्रोश देखने को मिला। कार्यवाही के दौरान प्रभावित परिवार ने बताया कि विवादित भूमि उनकी पैतृक संपत्ति है, जिस पर वे कई वर्षों से निवास कर रहे हैं, और उन्होंने प्रशासन पर जबरन जमीन से बेदखल कर रहा है।

Basuhara Water Crisis: शंभूगंज के बसुहारा गांव में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Basuhara Water Crisis जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत झखरा पंचायत के बसुहारा

Anganwadi Supervisor Death: ट्रेन की चपेट में आने से आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की मौत, निरीक्षण के लिए जा रही थीं केंद्र

रिपोर्टर : सुभम कुमार Anganwadi Supervisor Death फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड पर डियांवा हॉल्ट

Trump के टैरिफ पर कनाडा का पलटवार, अमेरिका पर जवाबी शुल्क लगाने की तैयारी;

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति को लेकर अमेरिका और

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. 15 घंटे तक टापू पर

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. आधे एमपी में आज