Report: Arvind Chouhan
ग्वालियर: तिघरा थाना क्षेत्र के गुर्जा गांव में एक गर्भवती महिला के अपहरण मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अंकित उर्फ अंका गुर्जर को कुलैथ चौराहे से पकड़ा गया, और उसके कब्जे से अपहरण में इस्तेमाल हुई सफेद कार भी बरामद हुई।
दूसरे आरोपी तहसीला गुर्जर को धौलपुर से गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ ग्वालियर और धौलपुर पुलिस ने अलग-अलग इनाम की घोषणा की थी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे जल्द ही ग्वालियर लाया जाएगा।
पुलिस के अनुसार, इन आरोपियों ने योगी गुर्जर के साथ मिलकर महिला का अपहरण किया था। महिला को दूसरे दिन लंका पहाड़ के पास से सुरक्षित बरामद किया गया। मामले की जांच पुलिस जारी रखी है।





