,

आज का राशिफल:19 अक्टूबर 2025

आज का राशिफल:22 अक्टूबर 2025

दीवाली के इस शुभ सप्ताह में आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार 19 अक्टूबर का दिन कुछ लोगों के लिए सौभाग्यशाली साबित होगा तो कुछ को संयम और धैर्य से काम लेना होगा। पढ़िए मेष से मीन तक आज आपका दिन कैसा रहेग:

मेष राशि

आज का फल:
आज का दिन आपके लिए नई व्यावसायिक योजनाएं बनाने के लिए शुभ रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आपको कोई जिम्मेदारी भरा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसे आप समय पर पूरा करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मेहनत का फल मिलेगा। ससुराल पक्ष से किसी बात पर मतभेद संभव है। अविवाहित लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। पिताजी से काम को लेकर सलाह लेना लाभदायक रहेगा।

वृषभ राशि

आज का फल:
आज आपका दिन सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने वाला रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा और किसी भी काम को लेकर तनाव नहीं होगा। पुरानी गलती से सबक लें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। धन निवेश से जुड़ी कोई योजना बना सकते हैं। संतान को नौकरी या शिक्षा के लिए बाहर भेजना पड़ सकता है। विद्यार्थी किसी नए विषय में रुचि दिखाएंगे।

मिथुन राशि

आज का फल:
स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें, तले-भुने भोजन से परहेज करें। जीवनसाथी को करियर में सफलता मिल सकती है। संतान से किया वादा पूरा करना होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। गरीबों की सेवा में रुचि बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन व्यस्त रहेगा और अचानक यात्रा की संभावना है।

कर्क राशि

आज का फल:
आज आप किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के भविष्य को लेकर बड़ा निर्णय लेंगे। पुराने लेनदेन से राहत मिलेगी। आंखों की समस्या बढ़ सकती है, इसलिए डॉक्टर से सलाह लें। कोई सरप्राइज भी मिल सकता है।

सिंह राशि

आज का फल:
आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ रहेगा। मामा पक्ष से धन लाभ संभव है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। बिना सोचे किसी कानूनी या कचहरी के काम में हाथ न डालें। कार्यभार अधिक रहेगा, जिससे थकान हो सकती है।

कन्या राशि

आज का फल:
नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। किसी नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार के मामलों को घर पर रहकर सुलझाना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। संतान से खुशखबरी मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ कार्य पूरा होगा। पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है।

तुला राशि

आज का फल:
कार्यक्षेत्र में ध्यान देने की आवश्यकता है। जिम्मेदारियों को हल्के में न लें। जीवनसाथी के स्वभाव से तनाव हो सकता है। परिवार की जरूरतों में व्यस्त रहेंगे। खर्च और आय पर संतुलन रखें। मामा पक्ष से धन लाभ संभव है। भविष्य के लिए निवेश करना लाभकारी रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज का फल:
दिन सामान्य रहेगा। किसी नई वस्तु की प्राप्ति होगी। पुराना लेनदेन परेशानी का कारण बन सकता है। किसी मित्र की बातों में आकर बड़ा निवेश न करें। नया घर या संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। घर में पूजा-पाठ का आयोजन होगा। विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम आ सकते हैं।

धनु राशि

आज का फल:
आज आपको सावधानी बरतनी होगी। कोई अजनबी व्यक्ति धोखा दे सकता है। सहयोगियों से बातचीत सोच-समझकर करें। प्रॉपर्टी से लाभ मिल सकता है। परिवार से किए वादे समय पर पूरे करें। मनमौजी स्वभाव के कारण कार्य अधूरे रह सकते हैं।

मकर राशि

आज का फल:
रुका हुआ धन मिलने से प्रसन्नता होगी। धन लाभ से उत्साह बढ़ेगा, परंतु खर्चों पर नियंत्रण रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। खाने-पीने की आदतों में सुधार लाएं। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। पुराने कर्ज या लेनदेन से राहत मिलेगी।

कुंभ राशि

आज का फल:
आज आपको मेहनत से कार्य करना होगा। प्रेम संबंधों में साथी के सुझाव पर विचार करेंगे। पारिवारिक मामलों में ढिलाई न बरतें। किसी पुराने मित्र की याद आ सकती है। माता से शुभ समाचार मिलेगा। दिखावे से दूर रहें। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। पिता से व्यापार संबंधी परामर्श लाभकारी रहेगा।

मीन राशि

आज का फल:
आज भाग्य आपका साथ देगा। उच्च अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। परिवार के साथ आनंदपूर्ण समय बिताएंगे। संतान की सेहत पर ध्यान दें। विरोधी परेशान करने का प्रयास करेंगे, पर सफलता आपकी होगी। पुराना कर्ज चुकाना पड़ सकता है। व्यापारिक सौदे साझेदारी में पूरे हो सकते हैं।

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…

Pansemal Talent Award: विधायक श्याम बरडे ने 122 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Pansemal Talent Award: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल विधानसभा क्षेत्र…