आगरा में फ्री में दिखाई जाएगी फिल्म द ताज स्टोरी, योगी यूथ ब्रिगेड ने की घोषणा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
आगरा में फ्री में दिखाई जाएगी फिल्म द ताज स्टोरी, योगी यूथ ब्रिगेड ने की घोषणा

फिल्म का उद्देश्य

फिल्म द ताज स्टोरी 31 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर का कहना है कि फिल्म में ताजमहल को हिंदू मंदिर यानी तेजोमहालय शिव मंदिर के रूप में दर्शाया गया है।

ताजमहल को लेकर दावा

अजय तोमर ने कहा कि ताजमहल का निर्माण राजा परमार्दिदेव देव ने 1155 से 1212 के बीच कराया था और बाद में राजा मानसिंह एवं जयसिंह ने इसे अपना महल बनाया। उन्होंने यह भी दावा किया कि शाहजहां ने इसे अपने शासनकाल में हड़प लिया और इसे मुमताज की कब्र बताकर कहानी बदल दी।

फ्री स्क्रीनिंग की घोषणा

कुंवर अजय तोमर ने हिंदुओं के लिए फिल्म की फ्री स्क्रीनिंग की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि फिल्म सावन और अन्य हिंदू त्योहारों पर पूजा अर्चना की आस्था को उजागर करती है।