,

ताजमहल में भीड़ में बिछड़ी 5 साल की बच्ची: मात्र 5 मिनट में पुलिस ने माता-पिता से मिलाया

ताजमहल में भीड़ में बिछड़ी 5 साल की बच्ची: मात्र 5 मिनट में पुलिस ने माता-पिता से मिलाया

आगरा के ताजमहल परिसर में मंगलवार को हड़कंप मच गया, जब दिल्ली के बुराड़ी से घूमने आए एक परिवार की 5 साल की बच्ची पाखी भीड़ में माता-पिता से बिछड़ गई। पश्चिमी गेट से बाहर निकलते समय बच्ची अचानक दूसरी दिशा में चली गई और कुछ ही देर में रोते हुए ताज परिसर के दूसरे हिस्से तक पहुंच गई। दूसरी ओर, बच्ची के माता-पिता उसे ढूंढते हुए परिसर से बाहर चले गए। मौके पर मौजूद ताज सुरक्षा पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और मात्र 5 मिनट में बच्ची को उसके परिवार से मिलवा दिया।

भीड़ में हाथ छूटते ही बच्ची भटक गई

पांच वर्षीय पाखी अपने पिता प्रिंस चौहान और मां के साथ ताजमहल के पश्चिमी गेट से बाहर निकल रही थी। भीड़ में उसका हाथ छूट गया और वह वहीं रुक गई, जबकि माता-पिता आगे बढ़ गए। रोती-बिलखती पाखी नीम तिराहा बैरियर की ओर चली गई। इसी दौरान प्रभारी उपनिरीक्षक रामकुमार की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने तुरंत मामले की सूचना क्विक रिस्पांस टीम के उपनिरीक्षक शिवराज सिंह को दी।

सीसीटीवी, रेडियो अनाउंसमेंट और आरटी सेट तेज कार्रवाई से मिली सफलता

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज खंगाले और रेडियो पर अनाउंसमेंट कराए। आरटी सेट मैसेज के जरिए भी सूचना सभी सुरक्षा बिंदुओं पर भेजी गई। इस तेज कार्रवाई का नतीजा यह रहा कि बच्ची के माता-पिता तक जल्दी सूचना पहुंच गई। अनाउंसमेंट सुनते ही वे पुलिस के पास पहुंचे और पाखी को देखकर मां ने दौड़कर उसे गले से लगा लिया। परिवार भावुक हो गया और पुलिस का आभार जताया।

पुलिस टीम हमेशा रहती है अलर्ट

उपनिरीक्षक शिवराज सिंह ने बताया कि ताजमहल में रोज बड़ी भीड़ रहती है। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और जरूरतमंदों की सुरक्षा के लिए टीम हमेशा अलर्ट रहती है। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करना हमारी प्राथमिकता है।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…