BY: Yoganand Shrivastva
ओबेदुल्लागंज में जल्द शुरू होने वाली “ब्रह्मा” रेल कोच निर्माण परियोजना का भूमि पूजन आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव के अनुसार, लगभग ₹1,800 करोड़ की लागत से बनने वाला यह कारखाना स्वदेशी तकनीक और संसाधनों का उपयोग करते हुए पर्यावरण के अनुकूल तरीके से तैयार किया जाएगा। यहां वंदे भारत, अमृत भारत और मेट्रो ट्रेन के कोचों का निर्माण होगा। परियोजना से आने वाले वर्षों में 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।





