,

40 देशों के 126 विशिष्ट अतिथियों ने किया ताजमहल का दीदार

- Advertisement -
Ad imageAd image
126 distinguished guests from 40 countries visited the Taj Mahal.

REPORT- KAREEM KHAN

आगरा। न्यायाधीशों के विश्व सम्मेलन में शामिल 40 देशों के 126 विशिष्ट अतिथियों ने गुरुवार सुबह आगरा पहुँचकर विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार किया। इन अतिथियों में कई पूर्व राष्ट्रपति, पूर्व प्रधानमंत्री और मुख्य न्यायाधीश शामिल हैं, जिनका आगमन शहर के लिए गौरव का विषय रहा।

नई दिल्ली में हो रहा विश्व सम्मेलन
दिल्ली स्थित सिंटी मोंटेसरी स्कूल सोसाइटी 19 से 24 नवंबर तक 26वीं इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ चीफ जस्टिस ऑफ द वर्ल्ड का आयोजन कर रही है। इस सम्मेलन में विश्वभर के न्यायाधीश और शीर्ष पदस्थ गणमान्य लोग हिस्सा ले रहे हैं। इसी क्रम में सम्मेलन में शामिल विशिष्ट अतिथि गुरुवार सुबह ताजमहल का दीदार करने आगरा पहुंचे।

लक्जरी बसों से पहुंचा दल
चार लक्जरी बसों में सवार होकर अंतरराष्ट्रीय अतिथि यमुना एक्सप्रेसवे के माध्यम से आगरा पहुंचे। ताजमहल पहुँचने के बाद सभी ने ऐतिहासिक स्मारक की अद्भुत सुंदरता को करीब से देखा और अपने कैमरों में कैद किया।

अतिथियों की सुरक्षा और प्रोटोकॉल की पुख्ता व्यवस्था
विशिष्ट अतिथियों की सुरक्षा, चिकित्सा, यातायात व्यवस्था और प्रोटोकॉल सुनिश्चित करने के लिए विशेष सचिव गृह अभय कुमार ने डीएम आगरा को पहले ही विस्तृत पत्र भेजा था। इस निर्देश के बाद प्रशासन ने अतिथियों के लिए सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम किए। ताजमहल परिसर तथा मार्गों पर पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती, एंबुलेंस और मेडिकल टीमों की व्यवस्था की गई।

ताजमहल में दिखा अंतरराष्ट्रीय आकर्षण
ताजमहल में विदेशी मेहमानों की भीड़ से परिसर में अंतरराष्ट्रीय माहौल देखने को मिला। अतिथियों ने ताजमहल की वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व की तारीफ की और इसे दुनिया की सबसे खूबसूरत धरोहरों में से एक बताया।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की