,

रीवा में 10 किलोमीटर लंबा लगा जाम, पुलिस ने संभाली स्थिति

रीवाः उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए जा रहे है। श्रद्धालु देश के अलग-अलग प्रांतों से महाकुंभ पहुंच रहे है। जिसकी वजह से प्रयागराज के साथ-साथ राज्यों के अलग-अलग शहरों में जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। ऐसा ही हाल मध्यप्रदेश के रीवा का बना हुआ है। महाकुंभ मेला के चलते रीवा में 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यहां तक पहुंच चुकी है कि खुद विधायक को जाम क्लीलियर करने के लिए रोड पर उतरना पड़ रहा है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला चल रहा हैए जिसमें रोजाना हजारों लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और स्नान करके पुण्य कमा रहे हैं। देश के हर कोने से रोजाना लोग बस या फिर ट्रेन के जरिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में रीवा प्रयागराज मार्ग पर 10 किलोमीटर का लंबा जाम लग गयाए जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु फंस गए हैं। सुबह से ही वाहनों की भीड़ देखने को मिल रही है। आलम यह है कि पुलिस और प्रशासन को मोर्चा संभालने के लिए सड़कों पर उतरना पड़ा है। गंगेव और चाकघाट में पॉइंट्स बनाए गए हैं। स्थिति को संभालने के लिए मौके पर एडिशनल एसपी विवेक लाल और एडिशनल एसपी अनिल सोनकर मौजूद है।

विधायक ने की अपील


विधायक भी लोगों से अपील कर रहे हैं कि प्रयागराज में भीड़ बढ़ गई हैए जिस कारण आप सबको रोका जा रहा है। आप सब खिचड़ी प्रसाद लेकर आगे बढ़ सकते हैं। थोड़ा रुक.रुक कर आराम करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

अंशुल जुबली की UFC 312 में वापसी: जानें पूरी जानकारी…..यह भी पढे़

तारक मेहता का उल्टा चश्मा: टप्पू-सोनू के ब्रेकअप ट्रैक ने दर्शकों का गुस्सा भड़काया!

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. अर्नब का असर कम, अब…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. स्टोर में मिला विष्णु…

Chanakya Neeti: इन 4 जगहों पर रुकना पड़ सकता है भारी, सम्मान से लेकर आजीविका तक पर पड़ता है असर

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के प्रमुख विद्वानों, अर्थशास्त्रियों और…

Delhi Rally : विपक्ष का सियासी मंच, PM ने बताया अराजकता का प्रपंच

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Delhi Rally : देश की राजनीति में लोकतंत्र, संविधान…

MP Politics : BJP का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Politics : मध्यप्रदेश में सियासत एक बार फिर…