,

शहीद ऊधम सिंह को नमन: विधायक सुखपाल खैरा बोले-भगत सिंह के बराबर है ऊधम सिंह की शहादत, सरकार से की ये मांग

विधायक सुखपाल खैरा ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह के पैतृक घर पहुंच कर उन्हें सुकून मिला है लेकिन सुनाम के लोगों की मांगें देखकर उनका मन भर आया है और वे विचलित हो गए।

कांग्रेस किसान सैल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह की शहादत शहीद भगत सिंह के बराबर की शहादत है। उनके बलिदान दिवस पर केवल संगरूर में सरकारी छुट्टी करना उनकी तौहीन है। ऊधम सिंह की शहादत तो इतनी बड़ी है कि उनकी याद में किसी एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज या यूनिवर्सिटी का नाम रखा जाए। शहीद ऊधम सिंह जैसे महान शहीदों के दिन राष्ट्रीय स्तर पर बनाए जाने चाहिए। 

खैरा ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह के पैतृक घर पहुंच कर उन्हें सुकून मिला है लेकिन सुनाम के लोगों की मांगें देखकर उनका मन भर आया है और वे विचलित हो गए। शहीद की नगरी के लोग, सुनाम के सरकारी अस्पताल को अपग्रेड करके शहीद का नाम देने की मांग कर रहे हैं।

सरकारी कार्यालयों में शहीद की फोटो लगाने की मांग है। इसी इलाके के रहने वाले भगवंत मान, मुख्यमंत्री हैं और शहीद की नगरी के लोगों की शहीद को सम्मान देने की मांग पूरी नहीं कर पाए, यह बेहद निराशाजनक है। इस दौरान मनप्रीत वड़ैच अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस, किरणजीत सिंह मीठा, गीता शर्मा, सुरिंदर सिंह भरूर, प्रमोद अवस्ती, शशि बाला, करमजीत कौर, जगदेव सिंह, रिंपल सिंह आदि उपस्थित रहे। 

शहीद ऊधम सिंह के बलिदान दिवस पर आर्गेनिक पदार्थों की पहल मंडी शुरू

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने शहीद ऊधम सिंह के बलिदान दिवस पर सुनाम में पहल मंडी का औपचारिक उद्घाटन किया । इस पहल मंडी में लोगों को आर्गेनिक तरीके से तैयार किए गए शुद्ध खाद्य पदार्थ मिलेंगे। 

मंत्री अमन अरोड़ा ने उद्घाटन समारोह में कहा कि ‘पहल मंडी’ शहरवासियों को शुद्ध भोजन उपलब्ध कराएगी, वहीं किसानों और समूह सदस्यों की आर्थिकी बढ़ाने में भी मदद करेगी। ऐसे बाजार ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले उद्यमशील लोगों को आर्थिक मजबूती प्रदान करते हैं और रोजगार के नए अवसर पैदा करते हैं। 

पहल मंडी के प्रबंधक डॉ़ एएस मान के प्रयास की प्रशंसा करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि इससे लोगों का स्वास्थ्य दुरुस्त रहेगा। डॉ़ मान ने बताया कि मंडी में जैविक आटा, जैविक मसाले, जैविक दालें, सब्जियां, अचार, मुरब्बा, ताजी खोया बर्फी, चाटी लस्सी, गोलगप्पे, पीनट बटर, चूरन, आलू-टिक्की, गुड़-चीनी, लकड़ी घानी के माध्यम से बने विभिन्न उत्पाद उपलब्ध हैं। विभिन्न प्रकार के तेल, मिक्स आटा, लीवर डिटॉक्स जूस, घोटा शारदई, शहद, रसोई के सभी बर्तन और हस्तनिर्मित सर्फ के अलावा खाने के लिए पारंपरिक सामान उपलब्ध होंगे। इस मौके पर नगर काउंसिल की वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा बजाज, मनप्रीत बांसल, राजन, एडीसी, एसडीएम प्रमोद सिंगला उपस्थित रहे। 

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा