,

राजस्थान को तगड़ा झटका, सलामी बल्लेबाज जोस बटलर नहीं खेलेंगे बाकी के मैच, जानिए कारण

राजस्थान रॉयल्स के फैंस के लिए बुरी खबर है. टीम के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने टीम के साथ – साथ फैंस को भी तगड़ा झटका दिया है. बटलर अब आईपीएल के अगले मैच नहीं खेल सकेंगे. बटलर ने आईपीएल 2024 से अपना नाम वापस ले लिया है. दरअसल बटलर  22 मई से होने वाली इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच होने वाले टी20 सीरीज में खेलते दिखेंगे. बाद में टी20 विश्व कप में बटलर अपनी टीम इंग्लैंड की कप्तानी करते हुए दिखेंगे.

ये खिलाड़ी भी हो सकते हैं बाहर

पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड को 4 टी20 मैच खेलने है. टी20 विश्व कप के पहले इंग्लैंड के लिए 22 मई से 30 मई तक होने वाली ये सीरीज बेहद महत्वपूर्ण है. इसलिए इंग्लैंड के अन्य खिलाड़ी भी वापस लौट सकते हैं. बटलर के अलावा मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, सैम कर्रन, विल जैक्स, फिल साल्ट और रीस टोप्ली भी इस लिस्ट में शामिल हैं.

राजस्थान ने जारी किया वीडियो

राजस्थान रॉयल्स फ्रैंचाइजी ने अपने अधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें जोस बटलर बैग पैक कर होटल से बाहर जा रहे हैं. इस दौरान बैकग्राउंड में मैनु विदा करो म्युजिक चल रहा है. बटलर अपने साथियों को गले भी लगा रहे हैं. वीडियो शेयर करते कैप्शन में लिखा गया सबको जोस भाई की बहुत याद आएगी.

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू, 6 बजे से एक्जिट पोल

RBI द्वारा ब्याज दर में कटौती: होम लोन की EMI में कमी की उम्मीद

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. इस बार…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. करंट से कपड़ा…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. इस बार…